Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

सागर घटना में पीड़ित परिवार से मिले मुख्यमंत्री, कांग्रेस को दी दुखद घटना पर राजनीति न करने की सलाह

49

भोपाल: मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने सागर घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं। इस दुखद घटना पर कांग्रेस को राजनीति न करने की सलाह दी है। सीएम ने कहा कि इस दुख की घटना में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। वहीं बड़ोदिया नोनागिर गांव में पुलिस चौकी खोलने की बात भी सीएम ने कही। इसके साथ ही मृतक राजेंद्र अहिरवार के परिवार को 8,25,000 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया, जिसमें से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आधी राशि 4, 12,500 बैंक खाते में जमा होगी। शेष आधी राशि चालान प्रस्तुत होने पर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि ऐसी घटना न हो, हम सभी इसका प्रयास करेंगे। राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। यहां पर बार-बार घटनाएं हो रही हैं, इसके लिए पुलिस चौकी का इंतजाम करेंगे और पुलिस प्रबंधन भी करेंगे, ताकि दोबारा ऐसी घटना ना हो। परिवार के बड़े बूढ़ों को भी विश्वास में लिया जाएगा। मैं दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ हूं। इस मामले में हम निष्पक्ष जांच कर रहे हैं, कांग्रेस ऐसी दु:खद घटना पर राजनीति न करें।

घटना जब भी होती है तो पीड़ित का मन आहत होता है। सरकार की संवेदनशीलता है। पीड़ित परिवार की हिम्मत बनाने के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है। घटनाएं आपस में रंजिश के कारण हो रही है। सरकार यह प्रयास करेगी कि दोबारा ऐसी घटना न हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.