Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sunam Farmers Protest: सुनाम में उग्र हुआ किसान आंदोलन; बैरिकेड्स तोड़ रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, ट्... Swatantra Bhardwaj Viral Video: जमानत के बाद फिर विवादों में आए स्वतंत्र भारद्वाज, चंद्रशेखर आजाद को... Delhi Political News: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के डेढ़ साल बाद फिर उठा वोटर लिस्ट का मुद्दा, ज... DUSU Election 2026 Violence: डूसू चुनाव में हिंसा और तोड़फोड़ पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, दिए कड़ी कार्... Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए... Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण... PM Modi Birthday CG: जीपीएम से लेकर सुकमा तक हलचल! छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सेवा कार्यों पर कांग्रेस ... Bastar News Update: बस्तर में दीपोत्सव बना सियासी अखाड़ा, जगदलपुर में कांग्रेस-भाजपा के बीच धक्का-मु...

KKK 14: रोहित शेट्टी के शो में शामिल होने के लिए 6 महीने से नहीं खाए रोटी और चावल

48

रोहित शेट्टी प्राइवेट जेट में बैठकर रोमानिया पहुंच चुके हैं. जल्द अपने सारे कंटेस्टेंट के साथ मिलकर वो कलर्स टीवी के एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 14 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. सुमोना चक्रवर्ती और आसिम रियाज के अलावा सभी कंटेस्टेंट की फ्लाइट भी फिलहाल रोमानिया लैंड हो गई है. इन कंटेस्टेंट में से एक चर्चित कंटेस्टेंट हैं एक्ट्रेस अदिति शर्मा. ‘कलीरें’, ‘नागिन 3’ जैसी टीवी सीरियल से अपना कमाल दिखा चुकीं अदिति का ये पहला रियलिटी शो है. और इसलिए 6 महीने पहले से ही अदिति ने इस शो के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं.

अदिति ने बताया, “मैंने फिजिकल ट्रेनिंग के साथ साथ कार्ब्स कम करने पर भी काम शुरू कर दिया था. ये बात तो सही है कि कार्ब्स से आपको ज्यादा एनर्जी मिलती है. लेकिन मैंने कार्ब्स कम करते हुए प्रोटीन लेना शुरू कर दिया. क्योंकि प्रोटीन आपको वो ताकत देता है, जो फिजिकल एक्टिविटी करने के लिए काम आती है. मैंने कोई भी जंक फ़ूड नहीं खाया है. साथ ही मेरी पूरी कोशिश रही है कि 6 महीने तक कोई फैट मेरे पेट में न जाए. 6 महीने से मैंने न रोटी खाई है न ही चावल. हां लेकिन मैं दाल और पनीर खा रही हूं, क्योंकि उसमें बहुत प्रोटीन होता है. वैसे भी कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है.”

एक्साइटेड हैं घरवाले

अदिति ने कहा, ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ को लेकर मेरे माता-पिता मुझसे भी ज्यादा उत्साहित हैं. उनको पूरा विश्वास है कि मैं ये शो जीत जाऊंगी. उन्होंने कहा कि ट्रॉफी के साथ वापस आने के बाद वो मेरा विजय तिलक करने वाले हैं. लेकिन मैंने अब तक इस बारे में कुछ सोचा नहीं है. मैं इस शो में जाऊंगी, एंजॉय करूंगी. और डर की बात करें तो, फिलहाल मुझे पता नहीं कि मुझे किससे डर लगता है, लेकिन जब मैं स्टंट परफॉर्म करूंगी, तब मुझे पता चलेगा कि मुझे कौन सी चीजों से डर लगता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.