Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब...

बड़ा मंगल पर जरूर करें यह उपाय, बजरंगबली की बरसेगी कृपा

55

आज 28 मई 2024 को जेष्ठ माह का पहला मंगलवार है. इसे बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है. मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है इस दिन बजरंगबली की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है. बड़ा मंगल का दिन हनुमान भक्तों के लिए बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना गया है.

करें यह खास उपाय

बुढ़वा मंगल के दिन बजरंगबली से जुड़े कुछ उपायों को करने से व्यक्ति को हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है जिससे जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और आर्थिक वृद्धि के साथ मान सम्मान में भी वृद्धि होती है.

सिंदूर और तेल चढ़ाएं

हनुमान जी ज्यादातर मूर्तियों पर सिंदूर और तेल का लेप लगा होता है. माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है, तो बड़ा मंगल के दिन उसे हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए.

गुलाब के फूल और केवड़ा इत्र

बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को गुलाब के फूल और केवड़ा इत्र अर्पित करने से जीवन में शुभता आती है. हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त है इसलिए मान्यता है कि गुलाब और केवड़ा इत्र चढ़ाने के साथ राम-राम का जाप करने से जीवन से सभी संकट दूर होते हैं और व्यक्ति निडर बन जाता हैं.

मिश्री की डली

यदि किसी के बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता तो वह इस दिन हनुमान जी को मिश्री की डली अर्पित करें या किसी फिर किसी नदी में बहा दें. अब इसे बच्चे को प्रसाद के तौर पर रोजाना दें. इससे बच्चे की एकाग्र शक्ति बढ़ जाएगी.

लाल रंग की पताका

बड़ा मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल रंग की पताका चढ़ाना या उनके चरणों से से छुआ कर घर ले आएं और छत पर टांग दें. मान्यता है कि ऐसा करने से धन की वृद्धि नहीं होती है और सभी प्रकार के दोष भी दूर हो जाते हैं.

लाल मसूर की दाल

जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है उन्हें बड़े मंगलवार को लाल मसूर की दाल और लाल रंग का कोई फल दान करना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है साथ ही मसूर की दाल का दान करने से पितृदोष से भी मुक्ति मिलती है.

हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कल बजरंग बाण और हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे व्यक्ति को किसी प्रकार का डर नहीं सताता है और उसे भय से मुक्ति मिल जाती है. हनुमान चालीसा का पाठ करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.