Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

MP में पर्यटकों की संख्या में इजाफा, मंत्री धर्मेंद्र लोधी बोले- पिछले 1 साल में 11 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

39

मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के स्थापना दिवस पर 24 मई को मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने प्रदेशवासियों को पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार रही।

मंत्री लोधी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यह स्थल प्राचीन इतिहास, वास्तुकला और संस्कृति का अद्भुत मिश्रण होते हैं। उज्जैन में महाकाल लोक, ओंकारेश्वर में एकात्म धाम जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं ने भी प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद की है। सलकनपुर में देवी लोक, ओरछा में राजा राम लोक, छिंदवाड़ा में हनुमान लोक, चित्रकूट में श्रीराम वनगमन पथ जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद निश्चित ही प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होगी।

मंत्री लोधी ने मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य, विविध वन्यजीव एवं आध्यात्मिक अनुभव के लिए पर्यटकों से मध्य प्रदेश आने का आग्रह किया और कहा कि मध्यप्रदेश को टाईगर, लेपर्ड और चीता स्टेट का भी दर्जा प्राप्त है, आप मध्यप्रदेश भ्रमण के दौरान इन वन्यजीवों को देखने का लुफ्त उठा सकते हैं, जो कि आवश्यक रूप से आपके जीवन के अनूठे अनुभवों में से एक होगा।

प्रदेश के टॉप-10 पर्यटन केंद्रों पर पहुंचे लोगों की संख्या

उज्जैन- 52841802
मैहर- 16849000
इंदौर- 10119030
चित्रकूट- 9001126
ओंकारेश्वर- 3475000
जबलपुर- 2669869
सलकनपुर- 2565000
नर्मदापुरम (पचमढ़ी, मढ़ई, नर्मदापुरम, आदमगढ़)- 2283837
रायसेन (भीमबेटका, सांची, भोजपुर)- 2137058
भोपाल- 1950965

वर्ष-पर्यटकों की संख्या

2023- 11,21,29,094
2022- 3,41,38,757
2021- 2,55,95,668
2020- 2,14,00,693
2019- 8,90,35,097
2018- 8,46,14,456
2017- 5,88,62,584

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.