Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

घर की छतें उड़ीं, दुकान के शटर उखड़े, दीवारों में आई दरार… बॉयलर ब्लास्ट से दहल उठा डोंबिवली

66

महाराष्ट्र का डोंबिवली गुरुवार दोपहर एक हादसे से दहल उठा. एम्बर केमिकल कंपनी में बॉयलर ब्लास्ट हो गया. हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 48 मजदूर घायल हो गए. हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, वो विचलित कर देने वाली थीं. बॉयलर ब्लास्ट तो कंपनी के अंदर हुआ, लेकिन इसका खामियाजा आसपास मौजूद घरों-दुकानों को भी उठाना पड़ा. ब्लास्ट से कई घरों की छतें उड़ गईं, दुकान के शटर उखड़ गए, दीवारों में दरारें आ गईं. यही नहीं शीशे तक टूटकर गिर पड़े. यह सब नजारा देख एक पल को तो लोग सहम गए. लोगों को लगा कि जैसे भूंकप आया हो.

डोंबिवली के MIDC फेज-2 स्थित एम्बर केमिकल कंपनी में बॉयलर ब्लास्ट से हड़कंप मच गया. बॉयलर ब्लास्ट दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ. एक बाद एक हुए चार धमाके से आसपास के लोग सकते में आ गए. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि दो किलोमीटर तक का इलाका हिल गया. कंपनी के आसपास मौजूद इमारतें, घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे में 48 लोग घायल हुए हैं. वहीं आठ लोगों की मौत हुई है. घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. मृतकों में सभी के सभी कंपनी में काम करने वाले मजदूर हैं. वहीं घायलों में कुछ कंपनी के मजदूर तो कुछ स्थानीय लोग हैं.

कंपनी में ब्लास्ट के बाद आसपास की इमारतों, घरों और दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा. घरों की छतें उड़ गईं. वहीं इमारतों के शीशे टूटकर बिखर गए, जबकि दुकानों के शटर उखड़ गए. दरअसल, ज्यादातर घरों की छतें सीमेंटेड शीट्स की थीं. इस वजह से ब्लास्ट के दौरान सीमेंटेड शीट्स छतों से उखड़कर हवा में उड़ गईं. जगह-जगह उनका मलबा बिखरा पड़ा है. विस्फोट के बाद डोंबिवली के अस्पताल के गेट का शीशा टूट गया. यह बच्चों का अस्पताल था. गनीमत रही कि उस समय गेट पर कोई था नहीं, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ.

3 कंपनियां जलकर खाक हो गईं

डोंबिवली में हुई इस घटना से MIDC की तीन कंपनियां जलकर खाक हो गई हैं. जिस एम्बर केमिकल कंपनी में धमाका हुआ, ये कंपनी भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई. वहीं इस कंपनी के आसपास की ओमेगा केमिकल और केजी केमिकल कंपनियां भी जलकर खाक हो गई हैं. मौके पर 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. अभी आग को काबू में नहीं पाया जा सका है. आग बुझाने के साथ-साथ अंदर फंसे लोगों की तलाश भी की जा रही, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई फंसा तो नहीं है.

CM शिंदे ने हादसे की जांच के निर्देश दिए

हादसे को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने ‘X’ पर ट्वीट कर लिखा कि, “डोंबिवली MIDC डिवीजन में एम्बर केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया है. जिलाधिकारी को घटना की जांच कराने का निर्देश दिया गया है. हादसे में घायल लोगों का इलाज जारी है. मौके पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है. फिलहाल बचाव कार्य को प्राथमिकता दी गई है और उसके बाद इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी.”

वहीं हादसे को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि ब्लास्ट के बाद कंपनी में लगी आग को काबू में करने के लिए फायर ब्रिगेड के साथ-साथ NDRF की टीम और अन्य सभी रेस्क्यू एजेंसी भी यहां पहुंची हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.