Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हत्या या हादसा! स्कॉर्पियो में जिंदा जला ड्राइवर, पत्नी ने कहा- जलाकर मार डाला

44

झारखंड की उप राजधानी दुमका से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई. यहां एक कार चालक कार के साथ ही जिंदा जल गया. कार और कार चालक व्यक्ति दोनों पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं. इस हादसे के बाद से कार चालक के परिवार और आस-पास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. सुनियोजित षड्यंत्र के तहत चालक को कार के अंदर बंद कर जिंदा जलाया गया या फिर ये घटना हादसे की वजह से हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

घटना के विभिन्न पहलुओं को लेकर झारखंड के दुमका जिले के जरमुंडी थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है. स्कॉर्पियो कार समेत जिंदा जलकर मरने वाले चालक की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के चंदना गांव के रहने वाले 55 साल के मोहन दास के रूप में हुई है. बता दें कि यह दर्दनाक घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के देवघर बासुकीनाथ मुख्य सड़क पर घटी है.

गांव के एक व्यक्ति की कार चलाते थे मृतक

मृतक चालक मोहन दास सरडीहा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की गाड़ी चलाया करते थे. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक चालक मोहन दास दुमका जिले के ही रहने वाले एक परिवार को बुकिंग पर बुधवार को नोनीहाट यज्ञ मेला दिखलाने गए थे. देर रात परिवार को उनके गंतव्य तक छोड़ने के बाद वह अपने घर लौट रहे थे, हालांकि वह अपने घर पहुंचते इससे पहले ही स्कॉर्पियो कार समेत जिंदा जलकर उनकी मौत हो गयी.

गाड़ी में आखिर कैसे लगी आग?

गाड़ी में आग कैसे लगी, क्या वह किसी साजिश का शिकार हुई या किसी हादसे का यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि इस हादसे के शिकार हुए मृतक चालक मोहन दास की पत्नी माधुरी देवी ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पहले उनके पति की हत्या की गई है फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उनकी लाश को गाड़ी में रखकर पेट्रोल या किसी ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई गई है. हालांकि कार में आग कैसे लगी यह अबतक रहस्य बना हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.