Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गंगा दशहरा पर अद्भुत संयोग में करें पूजा-अर्चना, सुख शांति का मिलेगा आशीर्वाद!

56

Ganga Dussehra 2024: हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा महापर्व बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है. इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर सूर्योदय से पहले गंगा नहीं में स्नान करते हैं और मां गंगा से अपनी कामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं. हिन्दू धर्म में गंगा नदी को देवी के रूप में पूजा जाता है. शास्त्रों में उन्हें मोक्षदायिनी भी कहा गया है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि गंगा में डुबकी लगाने से व्यक्ति के सभी पाप दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 16 जून रात्रि 02 बजकर 32 मिनट पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 17 जून सुबह 04 बजकर 40 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, गंगा दशहरा पर्व 16 जून 2024, रविवार के दिन मनाया जाएगा. गंगा दशहरा के दिन हस्त नक्षत्र सुबह 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा और इसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू हो जाएगा.

शुभ संयोग

पंचांग के अनुसार, इस साल गंगा दशहरा के दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. इस विशेष दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिन्हें पूजा-पाठ के लिए उत्तम माना जा रहा है. इस शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से पूर्ण फल प्राप्त होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.