Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शराब के नशे में छिंदवाड़ा के चौरई थाना प्रभारी ने किया हंगामा ,जबलपुर में 8 गाड़ियों के तोड़े शीशे, हुए सस्पेंड..

42

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाने में पदस्थ थाना प्रभारी संजय भलावी का जबलपुर में सोमवार रात शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल चौरई थाना प्रभारी संजय भलावी ने शराब के नशे में अपने जबलपुर निवास पर कॉलोनी के बहार खड़ी 8 गाड़ियों की शीशे तोड़ दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। आपको बता दें कि सोमवार को ही चौरई थाना प्रभारी छुट्टी पर अपने निजी निवास जबलपुर पहुँचे थे। जहां देर रात वह अपना वाहन घर के अंदर पार्क कर रहे थे, लेकिन नशे में होने की वजह से उन्हें कॉलोनी में पर्याप्त जगह होने के बावजूद भी वह कार निकालने में असमर्थ रहे। ऐसे में गुस्से में आकर संजय भलावी ने कॉलोनी में खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए।

पत्थर मारकर तोड़े कार के शीशे

चौरई थाना प्रभारी संजय भलावी सोमवार को ही छुट्टी लेकर जबलपुर पहुँचे थे। जहां जबलपुर की आकर्षक एक्लेवश कालोनी में उनका निवास है। जबकि इससे पहले भलावी जबलपुर में ही पदस्थ थे। ऐसे में सोमवार रात संजय भलावी को वाहन पार्क करते नही बना तो उनके द्वारा कॉलोनी में खड़े सभी वाहनों की शीशे पत्थर से तोड़ दिए गए।

विभाग की छवि धूमिल हुई है; एसपी

इस मामले में एसपी मनीष खत्री ने बताया कि जबलपुर में संजय भलावी एक गमी कार्यक्रम में सम्मलित होने गए थे। जहां उनके द्वारा इस तरह के कृत्य करने की जानकारी सामने आई है। जिस प्रकार का कृत्य संजय भलावी द्वारा किया गया है। वह पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला है। इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.