Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

महिला ने दो बच्चाें के साथ जहरीला पदार्थ खाया, महिला की माैत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

51

 उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब तीन बजे एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे महिला की मौत हो गई, जबकि उसके बच्चों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। महिला नीमच के मनासा की रहने वाली है। उज्जैन में भी रतन एवेन्यू में उसका एक मकान है। जहां रविवार रात को ही वह सास व दो बच्चों के साथ पहुंची थी। जहर खाने के बाद महिला के पुत्र ने ही पिता व स्वजन को फोन कर इसकी जानकारी दी थी।

चिमनगंज पुलिस ने बताया कि सीमा पत्नी कमल त्रिवेदी निवासी मनासा नीमच रविवार को अपनी सास व दो बच्चे माही उम्र 10 वर्ष व अक्षत उम्र 13 वर्ष के साथ उज्जैन आई थी। यहां महिला का रतन एवेन्यू में घर है।

रात करीब तीन बजे महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने अपने बच्चों को भी जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिससे तीनों की हालत बिगड़ने लगी।

पुत्र अक्षत ने अपने पिता कमल व स्वजन को फोन कर जहरीला पदार्थ खाने की सूचना दी। इस पर सास तीनों को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। जहां इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

महिला ने अपने बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ क्यों खाया, स्वजन इस बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.