Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ... राहुल गांधी ने रील्स को बताया '21वीं सदी का नशा', पर संसद परिसर में ही रील्स बनाने में व्यस्त हैं सा... गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ... रांची: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का नई विधानसभा तक मार्च, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर महुआ माजी ... महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ...

6 जून को जबलपुर में नो फ्लाइंग डे, विमानों की कमी के खिलाफ कई पैसेंजर ने यात्रा निरस्त की

58

जबलपुर। विमानों की कमी से जूझ रहे जबलपुर में छह जून को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। वायु सेवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में यह विरोध किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। पैसेंजर्स से जबलपुर के हित को लेकर फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से समिति के सदस्य संपर्क कर रहे हैं जिसके बाद कई पैसेंजर्स ने छह जून की यात्रा निरस्त की है।

एक जानकारी में वायु सेवा संघर्ष समिति के हिमांशु खरे ने बताया की नो फ्लाइंग डे को लेकर जबलपुर ही नहीं बल्कि देश और विदेश में जबलपुर से जुड़े हुए व्यक्तियों में अच्छा खासा रुझान देखने को मिल रहा है। वे लोग जो कि जबलपुर से कहीं ना कहीं जुड़े हैं, वह अपने-अपने स्तर पर इस महत्वपूर्ण मुद्दे को जनमानस तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्य योजना बना रहे हैं। आशय यह है कि 6 जून को कोई भी व्यक्ति ना ही जबलपुर से और ना ही जबलपुर आने के लिए वायु मार्ग का उपयोग करें।

व्ययवास पर पड़ रहे असर पर जताई चिंता

 

वायु सेवा संघर्ष समिति का यह प्रतिकार विरोध स्वरूप है और समिति की सिर्फ एक ही मांग है कि पूर्व की भांति जबलपुर की वायु सेवाओं को यथावत किया जाए जिसमें जबलपुर से मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई हैदराबाद, पुणे नगरों की वायु सेवाएं सम्मिलित हैं। बैठक में जबलपुर के पर्यटन उद्योग को लेकर विशेष चर्चा की गई जिसमें वायु सेवाओं के प्रभावित होने से शहर के होटल, रेस्टोरेंट, पर्यटन से जुड़े अनेक व्यवसायियों पर जो विपरीत असर पड़ रहा है अथवा पड़ेगा उस पर चिंता व्यक्त की गई।

स्थगित किए कार्यक्रम

 

बैठक में उपस्थित वायु सेवा संघर्ष समिति के मनु तिवारी एवं अजीत सिंह पवार ने बताया कि नो फ्लाइंग डे को लेकर अनेक यात्रियों ने 6 तारीख की अपनी टिकट को कैंसिल करना आरंभ कर दिया है, साथ ही बहुत से यात्री जो कि उक्त तिथि को यात्रा करना चाह रहे थे उन्होंने अपनी यात्रा के कार्यक्रम को स्थगित किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.