Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

कपास बीज के लिए तीसरे दिन भी जमकर हंगामा, रास्ता जाम, धूप में घंटो परेशान हो रहे महिलाएं व बुजुर्ग

41

खरगोन। उच्च गुणवत्ता के कपास उत्पादन के लिए प्रदेश और देश में पहचाने जाने वाले खरगोन जिले में कपास के बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को घंटो मशक्कत करना पड़ रही है। बीटी काटन कपास बीज रासी 659 और आशा नुजिवुड के लिए किसान रात 4 बजे से कृषि मंडी में आकर कतार में लग रहे हैं। शुक्रवार को टोकन वितरण नहीं हुआ तो लगातार तीसरे दिन किसानों ने जमकर हंगामा किया।

मंडी के सामने हाईवे पर रास्ताजाम भी कर दिया। अधिकारियों के आने के बाद टोकन वितरण शुरू किया तो किसान राजमार्ग से हटे। शुक्रवार को भी सुबह 5 बजे से किसान कृषि उपज मंडी पहुंचकर कतार में लग गए। लेकिन सुबह 11 बजे तक न टोकन वितरण शुरू हुआ न ही काउंटर खुला तो वे आक्रोशित हो गए। गुस्साए किसान मंडी गेट पहुंच गए जहां बीच सड़क धरना दे दिया। इससे आवाजाही बाधित हुई।

मौके पर पहुंचे एसडीएम भास्कर गाचले, एएसपी टीएस बघेल व डीडीए एमएल चौहान ने किसानों को बीज उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया। इसके बाद दोबारा किसान कतार में लगे। किसान बोंदरसिंह बड़ोले, त्रिलोक खरते का कहना है कि हर साल दोनों किस्म के बीज की मांग रहती है। इसके बावजूद कृषि विभाग ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है। व्यापारी मनमानी कर रहे हैं।

वर्तमान समय बुआई का है, यदि समय पर बुआई नहीं हुई तो अगली फसल में पिछड़ जाएंगे। किसान पिछले तीन दिन से 42 डिग्री तापमान में खुले आसमान के नीचे कतार लगा रहे हैं। छाया के साथ ही समय पर टोकन व्यवस्था नहीं होने से कृषि विभाग सहित शासन- प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है।

मामले में डीडीए का कहना है कि विशेष बीजों की मांग की जा रही है। कंपनी ने जितने बीज पैकेट भेजे हैं उतने वितरित करवाए रहे हैं। कंपनियों से बीज उपलब्धता बढ़ाने के लिए कहा है। जल्द ही समस्या दूर कर ली जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.