Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...

हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल

24

भोपाल। शहर के हलालपुर इलाके में गुरुवार को एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। घटना के वक्त बालक वहां खड़ा था, जो छत से गिरे मलबे के नीचे दब गया। यह देखकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने बच्चे को मलबा हटाकर बाहर निकाला। घायल बालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बालक को मामूली चोटें लगी हैं और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

बकरी चराने पहुंचा था बालक

नगर निगम सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर को सुनील (14) नामक बालक बकरियां चराने ईसाई कब्रस्तान के पहुंचा था। इसी दौरान वह एक पुराने खंडहरनुमा ढांचे की छांव में खड़ा हो गया। उस ढांचे में चार पिलर के ऊपर छत डली थी, जो अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ी। छत के मलबे में बालक के शरीर का कुछ हिस्सा दब गया। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाकर बालक को बाहर निकाला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.