Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘चल भाग चलते हैं, पत्नी बनाउंगा’, नाबालिग बालिका से फुसलाकर दुष्‍कर्म करने वाले को 10 वर्ष की सजा

53

खंडवा। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपित को न्यायालय ने 10 वर्ष की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट प्राची पटेल ने निर्णय पारित करते हुए आरोपित नितेश पुत्र झवरी निवासी ग्राम दियानतपुरा, थाना धनगांव को धारा 4 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के आरोप में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं दो हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

अभियोजन की ओर से मामले की पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, रूपेश तमोली ने की। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी हरिप्रसाद बांके ने बबताया कि 28 अप्रेल 2020 को रात में 16 वर्षीय पीड़िता से आरोपित नितेश उसके घर के पास मिला और उससे बोला कि चल भाग चलते हैं, पत्नी बनाउंगा। इस तरह बहला फुसलाकर पीड़िता को लेकर गया और रास्ते में पीड़िता के साथ में दुष्कर्म किया। पीड़िता को पैदल-पैदल सनावद ले गया।

फिर उसके बाद सुबह बाइक पर बैठाकर इंदौर में पीड़िता को एक रूम पर ले गया। वहां पर रुके, पीड़िता और आरोपित नितेश इंदौर से वापस आ गए। आरोपित सनावद में रूक गया और पीड़िता वापस अपने गांव आ गई।

पीड़िता अपने स्वजन के साथ थाना धनगांव में उक्त घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अनुसंधान पूर्ण कर आभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया। डीएनए रिपोर्ट से भी यह पुष्टि हुई कि आरोपित नितेश ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.