Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

मध्यप्रदेशः इंदौर में भीषण सड़क हादसा, एक महिला समेत 8 लोगों की मौत

43

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन से जीप की भिड़ंत में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लोद के पास एक जीप अज्ञात वाहन से जा भिड़ी। उन्होंने बताया,‘‘हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।”

एएसपी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आठ शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जीप की जिस गाड़ी से भिड़ंत हुई, वह वाहन मौके पर मौजूद नहीं है। द्विवेदी ने कहा,‘‘लगता है कि हादसे के बाद इस अज्ञात वाहन का चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।” उन्होंने बताया कि सड़क हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.