Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

खून से लाल हुई सड़क, दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत…

49

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे में कई लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला अलीराजपुर जिले का है यहां पर दो बाईकों में जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना आजाद नगर क्षेत्र के ग्राम बड़ीपोल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और घर पर वापस लौट रहे थे तभी ग्राम बड़ी पोल पर सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में 3 साल के मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। एक महिला और युवक घायल हुए हैं जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना बुधवार की शाम 7:30 बजे की है सड़क हादसे में कमा , आजाद और 3 साल के अविनाश की मौत हुई है। वहीं आजाद की पत्नी प्रियंका और उसका चचेरा भाई अनिल घायल है। जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.