Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दूसरे दिन भी 400 रुपए सस्ता हुआ सोना, अब इतनी हो गई 10 ग्राम की कीमत

65

अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. भले ही इंटरनेशनल मार्केट में तेजी देखने को मिल रही हो, लेकिन भारत के घरेलु मार्केट में सोना बुधवार को फिर 400 रुपए सस्ता हो गया है. ऐसे में ये सोना खरीदारों के लिए काफी राहत भरी खबर है. इस गिरावट के बाद देश के अलग-अलग शहरों में गोल्ड की कीमत 73 हजार रुपए से नीचे आ गई हैं.

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो 10 ग्राम सोने का रेट 72,960 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं, चांदी का रेट 87,300 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. आइए जानते हैं देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव क्या रहा. पिछले दिन भी सोने के दाम में 400 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी.

दिल्ली में क्या है हाल?

देश की राजधानी दिल्ली में गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. गुड रिटर्न के आंकड़ों के अनुसार जहां पूरे देश में 24 कैरेट गोल्ड के दाम में औसतन 400 रुपए गिरावट आई है. वहीं दिल्ली में सोना 430 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हुआ है. जिसके बाद दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड के दाम 72,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं. वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 400 रुपए की गिरावट देखने को मिली है. जिसके बाद कीमत 66,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ चुकी है. बीते दस दिनों में गोल्ड की कीमत में काफी गिरावट देखने को मिल चुकी है.

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अब बात करें अगर अहमदाबाद की तो यहां 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,790 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है. 24 कैरेट सोने की कीमत 72,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

बड़े शहरों में क्या है सोने का हाल?

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 66,890 72,970
कोलकाता 66,740 72,810
गुरुग्राम 66,890 72,960
लखनऊ 66,890 72,960
बेंगलुरु 66,740 72,810
जयपुर 66,890 72,960
पटना 66,790 72,860
भुवनेश्वर 66,740 72,810
हैदराबाद 66,740 72,810

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.