Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

सीना, कनपटी और गाल में मारी गोली…आरा-बक्सर हाइवे पर प्रखंड प्रमुख के बेटे की बेरहमी से हत्या

48

बिहार के आरा-बक्सर हाईवे पर सारंगपुर ईंट -भट्ठा के समीप बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक आरा सदर प्रखंड प्रमुख का बेटा था. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मृतक का नाम अखिलेश कुमार है, जिसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है. वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के वार्ड 13 का रहने वाला था. पिता का नाम रमई राम है. मां जय कुमारी देवी, आरा सदर ब्लाक की प्रखंड प्रमुख हैं. मृतक के शरीर पर छह जगह जख्म के निशान मिले हैं.

अखिलेश को दो गोली दाएं साइड सीने में, बाएं साइड सीने में एक गोली, कनपटी के पास एक गोली और गाल के नीचे एक गोली मारी गई है. घटनास्थल से कारतूस के चार खोखे भी बरामद किए गए हैं. अखिलेश अपनी मां के साथ ही सदर प्रखंड में काम करते थे. पुलिस परिवार और अखिलेश के जानने वालों से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगा रही है. इधर, वारदात की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा के सदर अस्पताल भेजा.

पिता ने कहा- घर से निकले थे, वापस नहीं लौटे

मृतक के पिता रमई राम ने बताया कि अखिलेश हर रोज की तरह सोमवार की सुबह बाइक से सदर ब्लॉक जाने के लिए घर से निकले थे. शाम तीन बजे तक ब्लॉक में ही उन्हें देखा गया था. इसके बाद वह वहां से कहां गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी.इस बीच, देर रात गांव का चौकीदार उनके घर पहुंचा और बताया कि उनके बेटे को गोली लग गई है. सूचना पर घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

दूसरी ओर मृतक के पिता ने किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार के विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे भी बरामद किए हैं. युवक की हत्या किसने और क्यों की? अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

भाई-बहन में तीसरे स्थान पर थे अखिलेश

मृतक अपने तीन भाइयों व तीन बहनों में तीसरे स्थान पर थे. परिवार में मां जय कुमारी,दो भाई अरविंद, शैलेश व तीन बहनें राजकुमारी देवी, किरण कुमारी एवं गीता कुमारी हैं. इस घटना के बाद मृतक की मां जय कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.