Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

पहले शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, अब बच्चों सहित धर्म बदलने का बना रहा दबाव

33

 मध्य प्रदेश के इंदौर से एक रेप का मामला सामने आया है, जहां आरोपी लगातार महिला को यौन शोषण करता रहा। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी। आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और फिर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। हिंदूवादियों को इस मामले की जानकारी मिली और उन्होंने केस दर्ज करवाया है। फिल्हाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

बच्चों का भी धर्म बदलाने के दबाव बना रहा था

टीआई नीरज मेढ़ा के अनुसार महिला ने बताया कि वह अपने पति से अलग रह रही थी। इस दौरान मोबिन शेख उसके यहां आता रहता था। मोबिन ने उसके साथ दोस्ती कर शादी की बात की, लेकिन बाद में धर्म को धमकाता रहा। पीडिता ने बताया कि वह उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाता रहा। इस दौरान महिला ने अपने परिचितों को यह बात बताई। इसके बाद हिंदूवादियों को जानकारी लगी तो उन्होंने केस दर्ज करवाया।

जान से मारने की धमकी दी

महिला ने बताया कि मोइन ने उससे दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने महिला की बेटियों को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि धर्मांतरण कर मुस्लिम बनना पड़ेगा। इस घटनाक्रम के बाद शनिवार रात महिला थाने पहुंची।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.