Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पलामू में अवैध संबंध में खौफनाक डबल मर्डर: पहले प्रेमी की हत्या, फिर बदले में चाचा को उतारा मौत के घ... जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाएं रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर तीखा हमला रामगढ़ के गोला में कुएं में गिरे 2 जंगली हाथी: वन विभाग ने जेसीबी से रास्ता बनाकर 2 घंटे में किया सु... सितंबर के मध्य तक PRTC के बेड़े में शामिल होंगी 100 'PRTC जूनियर' बसें, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा ... लुधियाना के लोधी क्लब रोड पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, युवक से पर्स, नकदी और मोबाइल लूटा लुधियाना में कॉलेज जा रहे छात्र की इनोवा रोककर लूट, महंगा स्मार्टफोन छीनकर 4 बदमाश फरार लुधियाना में बाइक सवार स्नैचरों का आतंक: पैदल लौट रही महिला से सोने के जेवरात और नकदी से भरा पर्स छी... लुधियाना में मैकडॉनल्ड पार्किंग में पेशाब करने से रोकने पर बवाल: गार्ड और मैनेजर से मारपीट, पिस्तौल ... लुधियाना: कबाड़ियों को मेंटेन करना होगा खरीद-बिक्री का रजिस्टर, हर महीने ADCP करेंगे जांच; NOC लेना ... पठानकोट में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, सिर पर लोहे की रॉड से किए कई वार

दंपति ने मासूम समेत तीन नाबालिगों को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर छोड़ा, माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

35

मध्यप्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक दंपती ने कथित तौर पर अपने एक नवजात शिशु समेत तीन नाबालिग बच्चों को छोड़ दिया और मौके से चली गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पुलिस थाना प्रभारी संजय आर्य ने बताया कि छह और सात साल की उम्र की दो लड़कियां और करीब दो महीने का लड़का शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन के ‘बुकिंग काउंटर’ के पास लावारिस पाए गए। उन्होंने बताया कि लड़का जलने से घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि लड़के को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दोनों लड़कियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की मदद से आश्रय गृह भेज दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पिछले दो-तीन दिनों में अपने माता-पिता के साथ अलग-अलग ट्रेनों में यात्रा की, जो उन्हें सोते समय छोड़कर चले गए। उन्होंने बताया कि नाबालिग बच्चियों ने यह भी बताया कि वे धौलपुर (राजस्थान) से यहां आई थी। अधिकारी ने कहा कुछ ऑटो-रिक्शा चालकों ने पुष्टि की कि जब बच्चे यहां आए तो वे अपने माता-पिता के साथ थे। उन्होंने बताया कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और बच्चों के माता-पिता की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.