Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कार की टक्कर से दो बाइक पर सवार चार लोगों की मौत, परिजन बोले- हत्या की गई

34

झाबुआ जिले के रानापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कालिया कोतली तिराहे के समीप ग्राम बुधासाला में शनिवार देर रात एक स्कार्पियो व दो बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ग्रामीण की मौत उपचार के दौरान रविवार सुबह को हुई है। इधर मृतकों के स्वजनों ने बताया कि पिछले दिनों बुचाडूंगरी के एक व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था और उसी व्यक्ति ने जानबूझकर कर दुर्घटना कर हत्या की है। इधर पुलिस ने शवों का पीएम करवाया है। मामले की जांच कर रही है।

रानापुर-कुंदनपुर मार्ग पर कालिया कोतली तिराहे पर शनिवार देर रात स्कार्पियो व दो बाइक की भिड़ंत हो गई। बताया जाता है कि दोनों ही वाहन चालक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जिसमें कालू पुत्र कोदरिया मेड़ा निवासी ग्राम सुरडिया, वसना पुत्र दौला डामोर निवासी बुचाडूंगरी, अरविंद पुत्र वसना डामोर निवासी बुचाडूंगरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कमल पुत्र छगन मेड़ा को उपचार के लिए दाहोद भेजा गया था। रविवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। चारों शवों का पोस्टमार्टम रानापुर स्वास्थ्य केंद्र रविवार दोपहर किया गया। इस दौरान मृतकों के स्वजनों की भीड़ लगी रही।

 

स्वजनों ने लगाए आरोप

मृतक के स्वजन मानसिंह व जेतलीबाई ने बताया कि पिछले दिनों ग्राम बुचाडूंगरी के एक व्यक्ति से अरविंद व अन्य लोगों का विवाद हुआ था। विवाद के बाद रंजीश हो गई थी। इसी रंजीश के चलते यह दुर्घटना जानबूझकर कर की गई है। मृतक के स्वजनों ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

 

पुलिस कर रही है जांच

 

रानापुर थाना प्रभारी शंकर सिंह रघुवंशी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले की बारिकी से जांच की जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.