Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

जहरीले सांप के काटने से घायल हुए बालक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा…

71

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में सांप के काटने से इलाज के दौरान 12 साल के लड़के की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को एक 12 वर्षीय बालक को सर्पदंश के चलते सिविल अस्पताल पांढुर्णा में परिजन इलाज के लिए लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बच्चे का तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया, वहीं परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ईलाज ठीक से नही हुआ जिसके चलते बालक की जान चली गई।

जैसे ही बच्चे की मौत की खबर परिजनों को पता चली, सैकड़ो की संख्या में बच्चे के परिजन अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।  नौबत यहां तक आ गई की पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ, वहीं बच्चे के परिजनों द्वारा एसडीएम पांढुर्णा को ज्ञापन भी दिया गया। जिस में डॉक्टरों की लापरवाही से जान गई है ऐसा परिजनों का आरोप है , सभी ने एसडीएम नेहा सोनी से उचित जांच एवं कार्यवाही की मांग की गई है।

12 वर्षीय बालक महाराष्ट्र के टीनखेड़ा का रहने वाला है और वह अपने मामा के यहां पर आया था घटना के समय बालक घर के सामने खेल रहा था। यहां पर जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया परिजन उसको तत्काल लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जिस सांप ने बालक को काटा था उसे सर्प मित्र अस्पताल लेकर पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.