Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अब राम के बाद शिव के भी सस्ते में होंगे दर्शन, इंडिगो ने देवघर के लिए शुरू की सेवा

56

अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के बाद किफायती एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने क्षेत्रीय कनेक्टविटी को मजबूत करने के लिए झारखंड से देवघर के बीच हवाई यात्रा शुरू करने की घोषणा की है. इंडिगो की सर्विस शुरु होने के बाद यात्री आसानी से शिव के दर्शन कर सकेंगे. इंडिगो ने एक जून से झारखंड के देवघर और बेंगलुरु के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी ने एक बयान में बताया कि देवघर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को होंगी. आइए आपको फ्लाइट की डिटेल से लेकर टाइमिंग की पूरी जानकारी देते हैं.

ये है टाइमटेबल

एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट नंबर ‘6ई 6435’ बेंगलुरु से सुबह 10.05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.25 बजे देवघर पहुंचेगी. वापसी की उड़ान ‘6ई 6437’ दोपहर 12.55 बजे देवघर से रवाना होगी और 3.25 बजे बेंगलुरु में उतरेगी. इंडिगो ने बताया कि नया मार्ग भारत के दक्षिणी हिस्से से झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक केंद्रों तक कनेक्टिविटी बढ़ाएगा. देवघर से रांची और पटना आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. देवघर से रांची व पटना आने-जाने वालों में श्रद्धालु की संख्या अधिक होती है.

रोजगार चाहने वालों को भी सुविधा

एयरलाइन के बयान के मुताबिक, डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस शुरू होने न केवल ग्राहकों को झारखंड के पवित्र शहर तक पहुंच मिलेगी, बल्कि छात्रों और रोजगार चाहने वालों को भी सुविधा होगी. देवघर धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का शहर है और यहां प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर है, जो भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में एक है.

24 घंटे के अंदर 50 फीसदी हो गई बुकिंग

एक जून से शुरू होने वाली देवघर- बेंगलुरु फ्लाइट की बुकिंग 24 घंटे के अंदर 50 फीसदी हो गई. 10 मई को शाम सात बजे टिकटों की बुकिंग शुरू हुई और 11 मई शाम सात बजे तक दोनों तरफ से 80 से अधिक टिकटों की बुकिंग हो चुकी है. एक जून को बेंगलुरु से देवघर और वापस देवघर से बेंगलुरु की पहली उड़ान में ही 50 फीसदी यात्रियों ने टिकटों की बुकिंग कराई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.