Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पुलिस की साइबर सेल ने चोरी गए 23 लाख के 161 मोबाइल किए बरामद

29

जबलपुर। ओमती स्थित पुलिस कंट्रोल रूम। दोपहर लगभग 12 बजे। 150 से अधिक लोग अपने गुम हुए मोबाइल फोन पाने की उम्मीद में खड़े थे। जैसे ही पुलिस की साइबर सेल ने चोरी हुए लगभग 161 मोबाइल फोन संबंधितों को लौटाए। सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। इनका मूल्य 23 लाख 28 हजार 217 रुपये है। यदि आपका फोन खो गया है। वह नहीं मिल रहा है तो साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर 7587616110 पर संपर्क करें।

सबसे पहले बैंक को सूचना देकर लेन-देन रुकवाएं

 

यदि मोबाइल फोन, यूपीआइ और बैंक से जुड़ा है तो संबंधित को सबसे पहले बैंक को सूचना देकर लेन-देन रुकवाना चाहिए। सिम को बंद कराने के लिए संबंधित मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए। साइबर पुलिस टावर लोकेशन के आधार पर गुम मोबाइल तक पहुंच सकती है। इससे आपका गुमा मोबाइल फोन शीघ्र वापस मिल सकता है।

 

सभी ने मोबाइल मिलने के बाद किया धन्यवाद

सभी पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना का धन्यवाद करने लगे। गुम और चोरी हुए इन मोबाइल फोन को तलाश करने में साइबर सेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इसके पूर्व जिला पुलिस ने वर्ष 2024 में 21 लाख 17 हजार रुपये मूल्य के 151 मोबाइल फोन तलाशकर उनके धारकों को लौटाए गए हैं।

 

साइबर टीम ने गुम मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी का फोन चलती गाड़ी से गिरकर गुम हो गया था, तो कोई कहीं मोबाइल फोन भूल गया था। पीड़ितों ने संपर्क किया और पुलिस से आवश्यक जानकारी साझा की। संबंधित विवरण साइबर सेल को भेजा गया और मोबाइल फोन तलाशने के निर्देश दिए गए। साइबर टीम ने टावर लोकेशन, फोन काल रिकार्ड विवरण के माध्यम से गुम मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.