Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गलती से डिलीट हो गई रील? इंस्टाग्राम के इस सीक्रेट फीचर से तुरंत करें रिकवर

74

जब से भारत में टिकटॉक बैन हुआ है तब से इंस्टाग्राम पर रील्स का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. आप लोगों के साथ भी कभी न कभी ऐसा हुआ होगा कि Instagram पर आपका कोई जरूरी पोस्ट या फिर आपकी कोई जरूरी Reel आपसे डिलीट हो गई होगी. गलती से डिलीट होने के बाद सिर्फ पछतावा करने से कुछ नहीं होगा, सोचना ये चाहिए कि आखिर गलती से रील या फिर जो Instagram Post डिलीट हुआ है उसे वापस कैसे लाया जाए?

एक बात जो यहां ध्यान देने वाली है वह यह है कि आप केवल 30 दिनों के अंदर में ही पोस्ट या फिर Instagram Reel को रिकवर कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि रिकवर करने का क्या है तरीका?

How to Restore Deleted Instagram Reel: ऐसे करें रिकवर

सबसे पहले तो अपने फोन में Instagram App को ओपन कीजिए.इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करने के बाद आप लोगों को राइट साइड में नीचे की तरफ दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना होगा.

Instagram Tips And Tricks

प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करने के बाद राइट साइड में ऊपर की तरफ दिख रही तीन लाइन वाले आइकन पर टैप करें. तीन लाइन वाले आइकन पर टैप करने के बाद आप लोगों को How You Use Instagram सेक्शन में जाना होगा.

How You Use Instagram सेक्शन में आप लोगों को Your Activity वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. योर एक्टिविटी पर जैसे ही आप लोग क्लिक करेंगे आपको ढेर सारे ऑप्शन्स दिखेंगे.

Instagram Post Restore

आप लोगों को Removed and Archived Content सेक्शन में Recently Deleted ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. रिसेंट डिलीट ऑप्शन पर टैप करने के बाद आप लोगों ने हाल ही में जो भी पोस्ट या फिर गलती से रील को डिलीट कर दिया है उसे आप यहां से रिकवर कर सकते हैं.

Instagram Reels Restore

रिसेंट डिलीट ऑप्शन में आप लोगों को दो सेक्शन नजर आएंगे, एक पोस्ट का और दूसरा रील का. उदाहरण के लिए आप पोस्ट को रिकवर करना चाहते हैं तो उस पोस्ट पर क्लिक करें और फिर पोस्ट के ऊपर राइट साइड में दिख रहे थ्री डॉट पर क्लिक करें, आप लोगों को Restore ऑप्शन मिल जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.