Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

गर्मियों में बालों के साथ न करें ये 3 गलतियां, हेयर फॉल हो जाएगा शुरू

50

हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे और घने हों. वैसे भी गर्मी और खराब लाइफस्टाइल के चलते वैसे हेयर फॉल और हेयर डैमेज की दिक्कतें बढ़ रही हैं. बालों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खों को फॉलो करते हैं. बता दें कि प्रदूषण, हेयर केयर से जुड़ी गलतियां, खाने में पोषण की कमी और हार्मोनल बदलावों की वजह से बालबेजान हो जाते हैं.

गर्मियों के सीजन के दौरान बालों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है. इस मौसम में सूरज की यूवी किरणें बालों को और ज्यादा खराब कर सकती हैं. पसीना भी एक कारण है, जिसके चलते लोग हेयर फॉल की शिकायत करते हैं. बालों की देखभाल करने के लिए हमें कुछ डेली हैबिट्स को बदलना होगा. आइए जानते हैं इनके बारे में…

सिर न ढकना

तेज धूप में बाहर निकलना न सिर्फ स्किन बल्कि बालों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है. इसकी वजह से बालों में रुखापन आ जाता है. कुछ लोग गर्मियों में सिर नहीं ढकते, जिससे बाहर जाने पर उनके बालों पर बुरा असर पड़ता है. सूरज की किरणें बालों का प्रोटीन खत्म करती हैं, जिसके चलते बाल खराब हो जाते हैं.

रेग्युलर शैंपू करना

गर्मी की वजह से पसीना ज्यादा होता है और स्कैल्प में बैक्टीरिया आने लगते हैं. इससे बचने के लिए लोग बार-बार शैंपू से बालों को धोते हैं. लेकिन रोजाना शैंपू करना बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा शैंपू से बाल डैमेज हो जाते हैं और स्कैल्प ड्राई हो जाती है. इसलिए हफ्ते में सिर्फ 2 बार शैंपू का इस्तेमाल करें.

तेल न लगाना

गर्मी में ज्यादा पसीने से बचने के लिए लोग बालों में तेल नहीं लगाते हैं. लेकिन तेल नहीं लगाने के चलते बालों को सही पोषण नहीं मिल पाता है. इससे बाल और स्कैल्प ड्राई होने लगती है. हफ्ते में कम से 2 से 3 बार तेल जरूर लगाएं.

इसके अलावा, कुछ लोग अपने बालों को खुला रखना पसंद करते हैं. लेकिन खुले बालों में सबसे ज्यादा धूल-मिट्टी जमती है.इसकी वजह से भी बाल ज्यादा ड्राई और बेजान हो जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.