Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खमरिया के बिरनेर गांव में शादी में आई किशोरी की हत्‍या

27

जबलपुर। शहर के खमरिया क्षेत्र के बिरनेर गांव में शादी में आई किशोरी की हत्‍या कर दी गई। सिर पर किसी भारी वस्‍तु के पटकने के निशान मिले हैं। चेहरा विकृत हो गया है, जिससे पहचान होने में थोड़ा दिक्‍कत हुई। रात में जब किशोरी नहीं मिली तो गांव के आसपास सभी खोजना शुरू किया। सुबह जब ग्रामीण नहर की ओर गए तो देखा किसी का शव पड़ा है। तुरत ग्रामीण उसके पास देखा तो शादी वाले घर में सूचना दी। नहर के पास शव देखकर स्‍वजन फफक कर रो पड़े। शव वहीं किशोरी का ही था, जिसे सभी लोग रातभर खोजते रहे। लोगों ने दुष्‍कर्म की भी आशंका जताई है।

आरोपित बहला फुसला कर ले गया था

 

किशोरी रिश्तेदारी में आई थी, जहां से घटनास्थल 7-8 किलोमीटर के लगभग है। आशंका है कि आरोपित उसे बहला फुसला कर ले गया था, किशोरी के सि‍र में गंभीर चोट के निशान मिले हैं, शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि पत्थर या किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया है। प्रथम दृष्टि हत्या का मामला लग रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी से दुष्कर्म को लेकर चर्चा है लेकिन पुष्टि नहीं हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

 

हत्‍या कर नहर के पास फेंक दिया गया शव

खमरिया थाना के बिरनेर गांव में शुक्रवार सुबह 6 बजे 17 वर्षीय किशोरी की हत्या कर लाश को नहर के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.