Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

इंदौर में पुजारी की मुर्गे से पिटाई का वीडियो वायरल, ब्राह्मण समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग

57

इंदौर में पुजारी की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां नल चालू करने के विवाद में पड़ोसी ने अपने कुछ बदमाश साथियों को बुलाकर एक पुजारी पर हमला कर दिया। बदमाशों ने हाथ में मुर्गा लेकर पुजारी की पिटाई करके उसे लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पूरा मामला इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के अरिहंत कॉलोनी का है। जहां पुजारी अरुण दुबे और उनके परिवार पर पड़ोसी संजय कालू और एक अन्य महिला ने हमला किया। जानकारी के मुताबिक, अरुण दुबे के घर में एक पानी का नल लगा हुआ है और इस नल को चालू करने की बात को लेकर पड़ोसी संजय कालू और एक महिला ने पुजारी अरुण दुबे से विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि संजय कालू और उनके कुछ साथियों ने पुजारी अरुण दुबे पर मुर्गे से हमला कर दिया। इस दौरान वहां पर कुछ लोग बीच बचाव करने भी पहुंचे। लेकिन तब तक बदमाशों ने पुजारी की जमकर पिटाई कर दी और वहां से फरार हो गए। इसके बाद जब पुजारी पूरे मामले की शिकायत लेकर गांधीनगर थाने पहुंचे तो पुलिस ने सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया, लेकिन जब पूरे मामले की जानकारी ब्राह्मण समाज को लगी तो उन्होंने थाने का घेराव कर दिया।

इंदौर में परशुराम जयंती भव्य तरीके से मनाई जाती है जिसके चलते शहर का माहौल खराब ना हो इसलिए पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। वही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.