Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध...

ट्रक के आगे-पीछे थे अलग-अलग नंबर, सोयाबीन के भूसे में छुपा 28 क्विंटल डोडाचूरा जब्त

47

मंदसौर। दलौदा पुलिस ने महू-नीमच राजमार्ग पर स्थित फरीद के ढाबे के पास दबिश देकर भूसे से भरे ट्रक से 28 क्विंटल 40 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। मौके से पंजाब के भटिंडा व मोगा के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ट्रक के भी आगे व पीछे अलग-अलग नंबर की प्लेट लगा रखी थी। डोडाचूरा सोयाबीन के भूसे के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे। बुधवार को दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें पांच दिन की रिमांड पर सौंपा है। पुलिस अब मामले में डोडाचूरा के संबंध में अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ कर रही है।

दलौदा थाना प्रभारी बीकेएस चौधरी ने बताया कि कचनारा चौकी में पदस्थ एएसआई नरेंद्र मकवाना ने सूचना पर महू-नीमच राजमार्ग पर फरीद के ढाबे के पास नाकाबंदी की। तभी एक ट्रक पीबी 05 एबी 1399 आते हुए दिखा। पुलिस ने ट्रक को रोका और चालक 60 वर्षीय बलदेवसिंह पुत्र सुदागरसिंह निवासी भग्ता भाई थाना दयालपुरा जिला भटिंडा पंजाब और साथी 51 वर्षीय बूट्टासिंह पुत्र हरवंशसिंह निवासी धुडीक थाना अजीतवाल जिला मोगा पंजाब को हिरासत में लिया।

ट्रक के आगे नंबर प्लेट पीबी 05 एबी 1399 लगी थी व पीछे प्लेट आरजे 20 जीए 6786 लगी हुई थी। बाद में ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें सोयाबीन के भूसे के नीचे छुपाकर रखे गए 142 कट्टों में भरा 28 क्विंटल 40 किलो डोडाचूरा मिला। आरोपित यह डोडाचूरा पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर डोडाचूरा सहित ट्रक जब्त किया।

 

पंजाब के कुलवंतसिंह ने मंगवाया था डोडाचुरा

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपितों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से पांच दिन की रिमांड पर सौंपा है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि डोडाचूरा पंजाब के कुलवंतसिंह ने मंगाया था और हमने यह मंदसौर क्षेत्र के तस्कर से लिया हैं जिसे शक्ल से जानते हैं। पुलिस अब मामले में इन आरोपितों से डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.