Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

गोसलपुर में डीजल चोरी के शक में ड्राइवर को पीटा, ट्रांसपोर्टर के दो भाई गिरफ्तार

38

जबलपुर। इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहे पिटाई के वीडियो को लेकर पुलिस ने ट्रांसपोर्टर वसीम खान के भाई तौसीफ खान और कामरान को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा बोले-पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह वायरल वीडियो गोसलपुर थाना क्षेत्र का है

 

गौरतलब है कि देर रात से इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक प्लास्टिक के पाइप से एक युवक को पीट रहे हैं। वीडियो में चार युवक दिखाई दे रहे हैं जो एक युवक को पीटते हुए शराब पीकर गाड़ी चलाने और डीजल चोरी करने पर इसी तरह की सजा देने का जिक्र करते हुए दिख रहे हैं। यह वायरल वीडियो गोसलपुर थाना क्षेत्र का है।

 

पनागर-गोसलपुर के युवाओं ने गिरफ्तार की मांग की थी

 

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि जिस युवक की पिटाई की जा रही है वह जितेंद्र सिंह राजपूत है जो गोसलपुर में वसीम ट्रांसपोर्ट में हाइवा चलाता है, पीड़ित जितेंद्र ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ समय पहले एक हाइवा पलट गया था, इसी बात को लेकर तौसीफ और कामरान ने उसके साथ मारपीट की थी।

वीडियो बनाकर खुद ही वायरल भी किया था

 

आरोपितों ने इस पिटाई का वीडियो बनाकर खुद ही वायरल भी किया था। जिसके बाद पनागर और गोसलपुर क्षेत्र के युवाओं ने भी पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए पिटाई करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.