Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, गंभीर चोट पहुंचाई, मामला दर्ज

51

छोटीसादड़ी। बीती रात एक महिला को पीटने का मामला सामने आया है। घटना क्षेत्र के बसेड़ा की है। पुलिस ने बताया कि एक विवाहिता समाजिक कार्यक्रम के बाद घर लौटी थी। इस दौरान करीब आधा दर्जन महिला-पुरुषों ने महिला के साथ हाथ पैर पकड़ कर गंभीर मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद महिला को निवस्त्र कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर उनकी लड़कियों को भगाने का झूठा आरोप लगाते हुए चौराहे पर निवस्त्र कर मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया है।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि राजू पुत्र माधु मीणा, माधु मीणा, बापू लाल, पारस मीणा और मदन, गुड्डी बाई, रुकमणी, शांति सहित अन्य ने मेरे साथ मारपीट की। अपशब्‍द कहकर निर्वस्त्र कर मारपीट करने लगे। बाद में पीड़िता के पति और बेटे ने आकर उसे छुड़वाया और दूसरे वस्त्र पहनाए। महिला ने गंभीर अवस्था में ही पुलिस थाने आकर मामला दर्ज कराया।

मामले की जांच जारी

 

पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। जल्द ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जो भी आरोप महिला ने लगाए हैं उनकी जांच कर रहे हैं। -गोपाल लाल हिंडोनिया, डीएसपी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.