Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मंदसौर में बोले CM मोहन यादव- PM मोदी का कोई परिवार नहीं, वे आपके बच्चों के लिए लड़ रहे

35

मंदसौर। मंदसौर चुनावी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार सुबह प्रबुद्धजन संवाद में मंदसौर के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रबुद्ध लोगों से खुलकर चर्चा की। उन्होंने सेवानिवृत न्यायाधीश रघुवीरसिंह चूंडावत से आइपीसी सहित कानून संबंधी प्रश्न पूछे।

उन्होंने कहा कि हम देश में दंड संहिता नहीं बल्कि न्याय संहिता चाहते है। भाजपा याने भारतीय जनता पार्टी पूरे भारत की जनता की पार्टी है। हमने सबको साथ लेकर काम करने की ठानी हुई है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जनता के एक-एक आदमी का कोर्ट से काम पड़ता है। पीएम मोदी अपने लिए नहीं बल्कि आपके लिए न्यायालयीन परिवर्तन चाहते है। चोर की गर्दन पकड़ने का काम पीएम मोदी ने किया है। उन्होंने रिश्वतखोरों को उनकी जमीन दिखाई है। इसलिए पीएम मोदी को देश का चौकीदार कहा गया है। सबसे ज्यादा कानून की बात करने वाले दिल्ली वाले भाई साहब की स्थिति सबके सामने है। जेल में बंद मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए, लेकिन खुद इस्तीफा देने को तैयार नहीं है। पीएम मोदी का साफ कहना है न खाऊंगा और न खाने दूंगा।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मुखिया की जवाबदारी सबसे अधिक होती है। परिवार में कुछ भी होता है तो प्रतिष्ठा मुखिया की दांव पर लगती है। तो फिर दिल्ली के मुखिया अपनी जवाबदारी मानने को तैयार क्यों नहीं है। मोदी जी ने हर क्षेत्र में अपना काम पूरी ईमानदारी से किया है। चाहे बात देश के विकास की हो या राष्ट्र व जनता की सुरक्षा की हो। जीएसटी, नोटबंदी कोई छोटा मोटा काम है क्या? मोदीजी ने केवल देश की खातिर अपना सब कुछ दांव पर लगाया और ऐसे बड़े निर्णय लिए। जिसके सकारात्मक परिणाम हमारे सामने है।

सीएम ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी का न खुद का मकान है और न जमीन है और न भारी भरकम बैंक अकाउंट। हर कोई अपने बच्चों के लिए लड़ रहा है, लेकिन पीएम मोदी आपके बच्‍चों के लिए लड़ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.