Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की सरेआम गुंडागर्दी, नोएडा के पेट्रोल पंप पर की मारपीट

47

दिल्ली की ओखला विधानसभा से आप विधायक अमानतुल्लाह खान पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं. अमानतुल्लाह के ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग, धमकी देने जैसे करीब 18 मामले दर्ज हैं, अब उनके बेटे का भी सत्ता का रसूख दिखाने का मामला सामने आया है.

दरअसल मामला नोएडा सेक्टर-95 का है, जहां विधायक के बेटे ने अपनी दादागीरी दिखाते हुए एक फिलिंग स्टेशन की लाइन तोड़ने के बाद जमकर हंगामा काटा. लाइन तोड़ कर घुसने पर जब फिलिंग स्टेशन कर्मचारी ने उन्हें पेट्रोल देने से इनकार कर दिया तो अमानतुल्लाह खान के बेटे ने कर्मचारी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. पुलिस ने बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

क्या है मामला?

मामला मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है. नोएडा के महामाया पुल के पास पड़ने वाले एक फिलिंग स्टेशन पर ईधन लेने के लिए गाड़ियों की कतार लगी थी. तभी विधायक के बेटे ने अपनी ग्रे कलर की ब्रीजा कार लाइन तोड़ते हुए पंप पर लगा दी. जब लाइन तोड़ने के कारण कर्मचारियों ने उन्हें पेट्रोल देने से माना कर दिया तो विधायक पुत्र दिनदहाड़े गुंडागर्दी पर उतर आया और मारपीट करने लगा.

किसी का भी बेटा हो कानूनी कार्रवाई होगी

पूरे मामले पर नोएडा के DCP ने कहा कि बेटा किसी का भी हो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना की जानकारी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान खुद मौके पर पहुंचे हैं. बता दें इस मामले में पेट्रोल पंप मालिक द्वारा फिलहाल शिकायत पत्र देने पर मुकदमा दर्ज कराने की बात की जा रही है. लेकिन नोएडा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.

अमानतुल्लाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस द्वारा बैड कैरेक्टर घोषित किए जाने पर अमानतुल्लाह खान को राहत दी थी. अमानत ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि पुलिस ने अपनी बैड कैरेक्टर शीट में उनके नाबालिग लड़कों की पहचान को उजागर किया है. जिसपर SC ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.