Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर कब्जा,मुक्त नहीं करा पा रहे अधिकारी

19

ग्वालियर। शहर में तीन विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट कब्जे की भेंट चढ़ रहा है। बिरला नगर में निर्माणाधीन सीएम राइज पटेल स्कूल के लिए चिह्नित की गई जमीन पर लोगों ने कब्जा कर अवैध निर्माण तक कर लिए हैं। स्कूल के निर्माण की जिम्मेदारी उठाने वाले मप्र पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के जिम्मेदारों ने स्कूल शिक्षा विभाग और नगर निगम को इसकी सूचना देकर पल्ला झाड़ लिया है, जमीन अतिक्रमण मुक्त ना होने पर उस पर निर्माण भी बीच में रोक दिया गया। उधर नगर निगम का अमला भी एक बार मौके पर जाकर मुआयना करने के बाद हाथ पर हाथ रखकर बैठ गया है। ऐसे में सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा होने में विलंब हो रहा है और विद्यार्थियों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

जहां पर स्कूल का ए-ब्लाक बनना है वहीं पर कब्जा

हजीरा स्थित पटेल स्कूल के पीछे के हिस्से पर रहवासियों ने कब्जा कर रखा है। इस कारण सीएम राइज पटेल स्कूल के निर्माण का कार्य अटका हुआ है। जिस स्थान पर लोगों ने कब्जा कर रखा है उस स्थान पर स्कूल का ए-ब्लाक तैयार होना है। लेकिन यह ब्लाक तभी तैयार हो सकेगा जब जमीन कब्जा मुक्त होगी। कब्जा मुक्त कराने के लिए नगर निगम का अमला पहुंचा लेकिन जमीन को कब्जा मुक्त नहीं करा सका और वापस लौट आया।

कक्षा छह से 12 तक के छात्रों के लिए क्लास तैयार नहीं

 

 

पटेल स्कूल में बी-ब्लाक बनकर तैयार हो चुका है। इसमें दस क्लास रूम और कैंटीन बनाई गई है। यहां पर प्राइमरी स्कूल लगेगा, जबकि कक्षा छह से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ए-ब्लाक तैयार किया जा रहा है। जहां पर उनकी क्लास लगेगी। ए-ब्लाक में क्लास रुम और लैब आदि तैयार होना है। इसका काम पिछले एक साल से अटका हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि काम शुरू होने में अभी एक साल का वक्त और लग सकता है। इस तरह से छात्रों को अगले दो सत्र असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।

 

इस तरह से हुआ कब्जा

 

 

स्कूल की जमीन पर कब्जा हुआ और शिक्षा विभाग, नगर निगम व जिला प्रशासन ने ध्यान तक नहीं दिया। असल में पटेल स्कूल के पीछे जो ग्राउंड स्कूल का पड़ा था उसके आसपास जेसी मिल में कार्य करने वाले कर्मचारियों के क्वार्टर बने हुए है। इनमें रहने वाले लोगों ने धीरे धीरे स्कूल के ग्राउंड पर कब्जा करना शुरू कर दिया। किसी ने भैंसों का तबेला बना लिया तो किसी ने पाटोर बना ली। इस तरह से पूरे ग्राउंड पर ही कब्जा हो गया।

 

स्कूल की जमीन पर जो अतिक्रमण है लोग स्वत: ही उसे खाली कर रहे हैं। यदि कोई कब्जा नहीं हटाता है तो चुनाव के बाद एक्शन लिया जाएगा और जमीन मुक्त कराई जाएगी।

हर्ष सिंह, निगमायुक्त।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.