Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक...

अक्षय तृतीया से 4 दिन पहले महंगा हुआ गोल्ड, बेंगलुरु से बड़ौदा तक इतने हुए दाम

141

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के दाम में इजाफे की वजह से देश के वायदा बाजार में गोल्ड के दाम में तेजी देखने को मिल रही है. एमसीएक्स पर गोल्ड करीब 300 रुपए के इजाफे के साथ 71 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के करीब पहुंच गया. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है. वैसे पिछले महीने गोल्ड के दाम 73,958 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए थे. उसके बाद से गोल्ड की कीमत में 3100 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में गोल्ड के दाम कितने हो गए हैं. साथ देश के अलग-अलग शहरों में गोल्ड की कीमत कितनी हो गई है.

वायदा बाजार में गोल्ड के दाम

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार सुबी 9 बजकर 30 मिनट पर गोल्ड की कीमत 270 रुपए की तेजी के साथ 70,938 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वैसे आज सोना 70,849 रुपए के साथ ओपन हुआ था. कारोबारी सत्र के दौरान 70,984 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन हाई पर पहुंच गया. वैसे गोल्ड के दाम 12 अप्रैल के रिकॉर्ड लेवल से काफी नीचे है. 12 अप्रैल को गोल्ड की कीमत 73,958 रुपए के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी. तब से अब तक सोना वायदा बाजार में 3100 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है.

विदेशी बाजारों का हाल

अगर बात विदेशी बाजारों की करें तो कॉमेक्स पर गोल्ड वायदा 9.60 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 2,318.20 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं दूसरी ओर गोल्ड स्पॉट के दाम 8.97 डॉलर प्रति ओंस के इजाफे के साथ 2,310.71 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. लंदन में गोल्ड की कीमत 6.04 पाउंड प्रति ओंस की तेजी के साथ 1,840.54 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं यूरोपीय बाजारों में गोल्ड की कीमत 6.90 यूरो प्रति ओंस की तेजी के साथ 2,145.50 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है.

देश के प्रमुख शहरों में दाम

देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो 24 कैरेट सोने के दाम 71 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. दिल्ली में गोल्ड की कीमत 71,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर है. जबकि मुंबई में दाम 71,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. बेंगलूरू में भी गोल्ड की कीमत 71,820 रुपए है. जबकि बड़ौदा में 24 कैरेट गोल्ड के दाम 71,870 रुपए पर है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है.

शहर 22 कैरट सोना (रुपए में) 24 कैरट सोना (रुपए में) 18 कैरट सोना (रुपए में)
चेन्नई 65,990 71,990 54,050
मुंबई 65,840 71,820 53,870
नई दिल्ली 65,990 71,970 53,990
कोलकाता 65,840 71,820 53,870
बेंगलुरु 65,840 71,820 53,870
हैदराबाद 65,840 71,820 53,870
केरल 65,840 71,820 53,870
पुणे 65,840 71,820 53,870
बड़ौदा 65,890 71,870 53,908
अहमदाबाद 65,890 71,870 53,908

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.