Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती

37

सोशल मीडिया पर कूल दिखने के लिए अक्सर लोग बहुत बड़ी गलती कर बैठबे हैं. इस वजह से कई बार जान तक चली जाती है. ऐसा ही एक मामला इक्वाडोर से सामने आया है, जहां एक इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर का नाम लैंडी पर्रागा गोयबुरो है जो इक्वाडोर की काफी प्रभावशाली शख्सियत थी.

अगर आप भी सोशल मीडिया पर कूल दिखने के लिए बार-बार ये गलती कर रहे हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. क्योंकि क्या पता कोई अपराधी या कोई आपसे चिढ़ने वाला व्यक्ति आपसे बदला लेने की फिराक में हो. आइए जानते हैं इंस्टाग्राम पर इंफ्लूएंसर लैंडी पर्राग गोयबुरो ने क्या गलती की थी.

इंफ्लूएंसर ने जानिए क्या की गलती

अक्सर हम लोग सोशल मीडिया पर अपनी सभी एक्टिविटी शेयर करते रहते हैं. ठीक ऐसा ही इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर लैंडी पर्राग गोयबुरो ने किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की और उसके कैप्शन में अपनी लोकेशन का जिक्र किया. इसी जानकारी का फायदा उठाकर हमलावर उन तक पहुंचा और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी.

सोशल मीडिया पर शेयर न करें ये जानकारी

अगर आप सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं तो आपको कभी भी अपनी सारी पर्सनल जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करनी चाहिए. सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात तो ये है कि कुछ लोग अपनी पल-पल की लोकेशन की डिटेल सोशल मीडिया पर फोटो के साथ शेयर करते हैं. इस जानकारी को आपको शेयर करना बंद कर देना चाहिए.

सोशल मीडिया अकाउंट करें सिक्योर

आज के समय में सिक्योरिटी के लिए सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सारे फीचर्स मौजूद हैं. अगर आप सोशल मीडिया पर सारी जानकारी शेयर करते हैं तो आपको इन सिक्योरिटी फीचर का इस्तेमाल भी करना चाहिए. इन फीचर्स की बदौलत कोई गैर जानकार व्यक्ति आपकी शेयर की गई जानकारी तक पहुंच नहीं बना सकेगा. इसके साथ ही अपनी फ्रेंड लिस्ट और फॉलोअर में उन्हीं लोगों को रखें जिन्हें आप पर्सनली जानते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.