Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गैस रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग का छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

65

इन दिनों खाद्य विभाग द्वारा अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर की पहचान कर उन पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर थाना प्रभारी रांझी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रांझी एवं खाद्य विभाग की टीम ने अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई की। जांच टीम ने रांझी स्थित मेजर किराना दुकान दुर्गा मंदिर के पीछे बड़ा पत्थर रांझी राजेश चौधरी के घर में अवैध रूप से संचालित गैस रिफिलिंग सेंटर की जांच की।

एचपी कम्पनी के घरेलू गैस सिलेंडर मिला

 

मौके पर अवैध रिफिलिंग सेंटर के संचालक राजेश चौधरी उपस्थित मिले। राजेश चौधरी ने अपने कथन में स्वीकार किया, आटो रिक्शा में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस ट्रांसफर कर भरी जाती है। मौके पर ऑटो रिक्शा चालक सुनील प्रांसिस ऑटो दुकान की आड़ में संचालित हो रहे इस अवैध रिफिलिंग सेंटर में एचपी कम्पनी के घरेलू गैस सिलेंडर मिला। इसके साथ इलेक्ट्रानिक तौल कांटा, एक विद्युत मोटर, एक अमानक रेगुलेटर, दो रबर पाइप भी जब्‍त किया गया। इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रांझी, रघुवीर सिंह मरावी, थाना प्रभारी रांझी, सहायक आपूर्ति अधिकारी अनिता सोरते, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सीमा बौरसिया,भावना तिवारी, शामिल रहे।

 

घर में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर

रांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार की रात को एक घर में चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार मोहनिया में शिवकुमार पटेल के घर पर अवैध तरीके से घरेलू गैस को वाहनों में ईंधन के लिए रिफिल किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने संबंधित घर में जाकर जांच की। जहां, पर बड़ा पत्थर निवासी मनीष साहू अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर से आटो एमपी 20 आर 7224 में गैस रिफिल कराता मिला। आटो को जब्त कर लिया गया है। पुलिस को आता देखकर रिफिलिंग सेंटर संचालक बेलबाग टोरिया निवासी अभिषेक सोनकर मौके से भाग गया। पुलिस ने जांच के दौरान 11 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रानिक तराजू, एक विद्युत मोटर अैर गैस रिफलिंग के बदले मिले नकद 2520 रूपए जब्त किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.