Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News… ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे

62

पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बार फिर खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि अब पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों और तेंदुआ के साथ-साथ हाथियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। पन्ना टाइगर रिजर्व की दो हथनियों मोहनकली और कृष्णकली दोनों ने बच्चों को जन्म दिया, जिससे पन्ना टाइगर रिजर्व में अब हाथियों की संख्या 16 से बढ़कर 18 हो गई है। बता दें कि दोनों ही नन्हे हाथी पूरे तरीके से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वही चिकित्सकों द्वारा निरंतर इनकी देख रेख की जा रही है।

फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों का बड़ा महत्व रहता है, और बाघों को ट्रेंकुलाइज करने और रेस्क्यू करने में इन हाथियों की सहायता ली जाती है। इतना ही नहीं बारिश के समय पन्ना टाइगर रिजर्व में इन्ही हाथियों की मदद से आवागमन किया जाता है और अन्य वन्यजीवों की निगरानी की जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.