Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NMMSS Scholarship 2026-27: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक करें अप्... Bhopal Crime News: ट्रेन पकड़कर दिल्ली भागा आरोपी केयरटेकर, मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब तक पुलिस की 12... Amit Shah Tour Security: रात 8 बजे से सामान्य वाहनों के लिए भी लागू होंगे वैकल्पिक मार्ग, एंबुलेंस क... Indore News Today: कनाड़िया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में निखिल नंदी क... Bhopal Cyber Fraud News: राजधानी में साइबर ठगी का तांडव, 24 घंटे के भीतर 25 मामलों में उड़े 15 लाख र... Middle East Aviation Update: सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बंधा मिला आरोपी को-पायलट, यूएई ट्र... CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी... No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का... October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरे... ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल...

तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

51

दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी की हत्या कर दी गई है. इस वारदात को जेल नंबर-3 में अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त उसका झगड़ा हुआ था. इसके बाद उस पर हमला किया गया. सूत्रों का कहना है कि हमले में जान गंवाने वाला कैदी जेल में सेवादार का काम करता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

तिहाड़ जेल में बीते साल अप्रैल महीने में गैंगवॉर की घटना हुई थी. इसमें लॉरेंश गैंग के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई. तेवतिया पर चाकू से 5 से 7 वार किए गए थे. मौके पर पहुंची पुलिस उसे और अन्य घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां तेवतिया को मृत घोषित कर दिया गया था.

साल 2022 गिरफ्तार किया गया था तेवतिया

दिल्ली पुलिस ने तेवतिया को दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया था. 30 साल का ये गैंगस्टर 2010 से आपराधिक वारदातों में शामिल रहा था. अपराध की दुनिया में अपना नाम बनाने की ख्वाहिश के चलते उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हाथ मिलाया था. पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो उसके पास से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ था.

2 मई 2023 को ताजपुरिया का मर्डर

इस वारदात के एक महीने बाद तिहाड़ में एक बार फिर खूनी खेल हुआ था. 2 मई 2023 को जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया का कत्ल कर दिया गया था. उसके दुश्मन गोगी गैंग के बदमाश रियाज गैडा, राजेश करमवीर, योगेश टुडा और दीपक तित्तर ने इस वारदात को अंजाम दिया था.

चादर की मदद से ग्राउंड फ्लोर पर कूदे थे बदमाश

बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया. पहले लोहे की ग्रिल काटी, फिर चादर की मदद से ग्राउंड फ्लोर पर कूदे. यहीं पर हाई सिक्योरिटी में टिल्लू ताजपुरिया जेल की एक सेल में बंद था. चारों ने टिल्लू पर हमला बोल दिया. उसके शरीर पर किसी ने रॉड से हमला किया तो किसी ने सूए से. बदमाशों ने उसके पेट में रॉड घोंप दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.