Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

19 हजार घरों में देना है सोलर रूफ टाप, 12 हजार चिन्हित, पढ़ें क्‍या है योजना

33

 जबलपुर। सोलर बिजली को बढावा देने के लिए शहर में 19 हजार घरों की छत पर सोलर रूफ टाप लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सिटी सर्किल में उपभोक्ताओं का सर्वे किया जा रहा है। इस कार्य में तेजी से काम किया जा रहा है। कंपनी द्वारा शहर में करीब 19 हजार से अधिक उपभाेक्ताओं के घरों में सोलर कनेक्शन दिए जाने का टारगेट रखा गया है। इसें से अभी तक करीब 12 हजार से अधिक उपभोक्ताआें चिन्हित किया जा चुका है।

सभी प्रकार के बिजली उपभोक्ता बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे

 

जानकारी के अनुसार बिजली कंपनी द्वारा सोलर ऊर्जा के उपयोग के प्रति जागरुक करने के लिए शहर में सभी प्रकार के बिजली उपभोक्ता द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है। कंपनी द्वारा सोलर कनेक्शन के स्वीकृति नियम सरल बनाए जाने के बाद लोगों को उत्साह भी दोगुना हो गया है। बताया जाता है कि अभी तक निम्नदाब श्रेणी के लिए 2062 से अधिक सोलर कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही 11 केवी के 45 एवं 33 केवी के 12 सोलर कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

 

सोलर रुफटाप लगाने का आवेदन कर सकता है

इस संबंध में अधीक्षण यंत्री संजय अरोरा ने कहा कि पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की वेबसाइट पर अधिकृत वेण्डर की सूची दी गई है कोई भी व्यक्ति संबंधित से ही अपने यहाँ सोलर रुफटाप लगाने का आवेदन कर सकता है। नए कनेक्क्शन के लिए अब पूर्व क्षेत्र बिजली कंपनी ने नियमों को सरल किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.