Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर के भाठागांव में दिखा दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप: वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित... महासमुंद के पलसापाली चेकपोस्ट पर बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 52 किलो से अधिक चांदी के आभूषण ... संविधान दिवस पर रांची में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: भीम राव अंबेडकर चौक से भगवान बिरसा चौक तक... लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जेजेएमपी नक्सली संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में जुटा कुख्यात... झारखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ तेजी से बढ़ा ठंड का असर: कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दर्ज... बोकारो के वेस्टर्न फॉर्म में शादी समारोह के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा: पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस न... रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आगाज: राज... धनबाद के बहुचर्चित रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स... धनबाद के एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं पर भड़के उपायुक्त आदित्य रंजन: सख्त कार्... झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत धनबाद में विशेष अभियान: जरूरतमंदों को मिल रही पक्के मकान की सौगात...

सरकारी वाहन से अनाज की चोरी, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

47

जबलपुर। सरकारी वाहन से अनाज उतारने वाला वीडियो इंटरनेट मीडिया में सामने आया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने खाद्य विभाग को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा। जानकारी के मुताबिक बीच सड़क पर मुख्यमंत्री अन्न योजना के तहत अनाज ले जा रहे वाहन से दो कर्मचारी अनाज की बोरी उतार रहे थे। उन्होंने बोरी को पास खड़े दो पहिया वाहन में चढ़ा दिया। वाहन चालक बोरी लेकर निकल गया, इधर वाहन चालक भी मौके से रवाना हो गया। कलेक्टर दीपक सक्सेना नेबताया कि जांच के बाद ट्रक की पहचान हो गई है, जो एमपी 20 जेएच 0291 वाहन है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।

क्‍या है अन्नदूत योजना

 

राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्नदूत योजना शुरू की थी। इश योजना के लिए नवंबर 2022 में कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई थी। इस योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को राशन की दुकानों तक पीडीएस सामान की डिलीवरी सौंपना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.