Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...

भाजपा से सौदेबाजी के सवाल पर बोले अक्षय बम, जो आदमी 15 लाख की घड़ी पहनता हो, उसे कोई क्या डील में देगा

66

 अलीराजपुर। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में इंदौर लोकसभा सीट से नामांकन वापस लेने और फिर भारतीय जनता पार्टी में जाने वाले अक्षय कांति बम ने कहा है कि भाजपा में पद के लिए नहीं, नन्हा कार्यकर्ता बनने आया हूं। बहुत खुश हूं कि पिछले 24 घंटे में से 18 घंटे प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हाथ पकड़कर बोलना सिखाया। उसके बाद आज मैंने आलीराजपुर में भाषण दिया है। यह भाषण मुझे हमेशा याद रहेगा।

अक्षय बम

 मंगलवार दोपहर यहां मंत्री विजयवर्गीय के साथ एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे थे। जिला भाजपा कार्यालय पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि पद के लिए नहीं राम राज्य के लिए काम करना चाहता हूं। जो भी दायित्व दिया जाएगा, उसे राम भक्त के रूप में निभाना है। सनातन धर्म को पूरे विश्व में लेकर जाना है। हर वर्ग के विकास की बात करनी है और स्वर्णिम भारत बनाना है। कांग्रेस को अंतिम वक्त पर धोखा दिए जाने के सवाल पर बम ने कहा कि संघे शक्ति कलयुगे। आज हमें अगर आगे बढ़ना है तो संगठन की शक्ति से ही आगे बढ़ सकते हैं। जहां संगठन होगा वहीं राम राज्य आएगा।

सबसे टफ सीट पर मांगा था टिकट

भाजपा द्वारा धमकाए जाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि जो इंदौर की चार नंबर विधानसभा सीट से टिकट मांग रहा था, जिसे सबसे टफ सीट माना जाता है, उसके मन में कोई डर या भय होगा क्या। एक प्रकरण में धारा 307 बढ़ाने जाने के मसले पर बम ने कहा कि मैं 25 साल से काम कर रहा हूं। इस दौरान सिर्फ एक ही केस मेरे खिलाफ हुआ है। उसमें भी कोर्ट ने यह कहा है कि प्रथमदृष्ट्या ऐसा लगता है कि इस केस में धारा 307 की विवेचना भी होनी चाहिए। 10 मई को इस मामले में सुनवाई होगी और हमारे वकील भी अपने तर्क रखेंगे और उसके बाद तय होगा कि यह धारा लगनी चाहिए या नहीं।

जिसके मन में भगवान राम विराजित होंगे, वह राम राज्य के लिए काम करेगा

अन्य कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे मन में ऐसी बात आई है तो जिसके भी मन में भगवान राम विराजित होंगे, जिसमें त्याग की भावना होगी, वह बिल्कुल आकर राम राज्य के लिए काम करेगा। कांग्रेस मुक्त इंदौर बनाने के सवाल पर बम ने कहा कि मैं इसकी बात नहीं करता। विश्व मानचित्र पर इंदौर को स्वच्छ शहर के रूप में जाना जाता है। क्लीन इंदौर, ग्रीन इंदौर और ड्रीम इंदौर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हम इसे लेकर काम करेंगे।

भाजपा से डील के सवाल पर कहा मेरे पास क्या है वह सब सार्वजनिक भाजपा से गोपनीय डील किए जाने के आरोप पर बम ने कहा कि मेरे पास क्या है और क्या नहीं वह सब कुछ सार्वजनिक है। जो आदमी 15 लाख की घड़ी पहनता हो, उसे कोई क्या डील में देगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.