Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ऑस्ट्रेलिया को मिला नया कप्तान, स्टीव स्मिथ की छुट्टी, IPL में 23 छक्के जड़ने वाला भी बाहर

21

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए धीरे-धीरे सभी टीमों का ऐलान होने लगा है. मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड, टीम इंडिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बाद अब 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने 15 खिलाड़ियों के नाम सबके सामने पेश कर दिए हैं. खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया को एक नया कप्तान मिल गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले और IPL 2024 में हिट हो चुके कप्तान पैट कमिंस को नहीं, बल्कि ऑलराउंडर मिचेल मार्श को टीम का लीडर चुना है. मार्श को ऑस्ट्रेलिया का फुल टाइम टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है. वहीं 15 खिलाड़ियों वाले स्क्वॉड में दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और IPL में तहलका मचा रहे युवा ओपनर जेक फ्रेजर मैक्गर्क को जगह नहीं मिली है.

ऑस्ट्रेलिया ने 2021 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. उस स्क्वॉड में रहे ज्यादातर खिलाड़ियों को ही इस बार भी जगह मिली है. तब टीम के कप्तान रहे एरॉन फिंच ने तो पिछले साल ही संन्यास ले लिया था लेकिन स्टीव स्मिथ अभी भी टी20 टीम का हिस्सा थे लेकिन इस बार वर्ल्ड कप के लिए जगह बनाने में नाकाम रहे हैं. कुल मिलाकर 2021 के स्क्वॉड से 6 खिलाड़ी इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं.

मार्श को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने आखिरकार मिचेल मार्श को इस फॉर्मेट में टीम का नियमित कप्तान बनाने का ऐलान भी किया है. पिछले साल एरॉन फिंच के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया की वाइट बॉल कैप्टेंसी में बंटवारा हुआ था. तब टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को वनडे की कमान मिली थी लेकिन टी20 में फुल टाइम कप्तानी पर फैसला नहीं हुआ था. मार्श ने हालांकि एक-दो सीरीज में टीम की कप्तानी की थी और तब से ही उनके पर्मानेंट कप्तान बनने की संभावना जताई जा रही थी.

वॉर्नर की जगह बरकरार, मैक्गर्क करेंगे इंतजार

सबसे ज्यादा नजरें इस बात पर थीं कि क्या ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्टर खराब फॉर्म से जूझ रहे दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर को चुनेंगे या युवा ओपनर जेक फ्रेजर मैक्गर्क को मौका मिलेगा? वॉर्नर पिछले काफी वक्त से रन बनाने में नाकाम रहे हैं. आईपीएल 2024 में भी उनका बल्ला खामोश ही है. वहीं आईपीएल में उनके साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेल रहे 22 साल के मैक्गर्क ने तहलका मचाया हुआ है. मैक्गर्क ने आईपीएल में अभी तक 233 की स्ट्राइक रेट से 259 रन कूटे हैं, जिसमें 23 चौके और 23 छक्के शामिल हैं. आखिर में सेलेक्शन कमेटी ने वॉर्नर के अनुभव के साथ जाने का फैसला लिया, जो 2021 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट साबित हुए थे.

T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, जॉश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, मैथ्यू वेड, जॉश हेजलवुड, एडम जैम्पा, एश्टन एगर और नाथन एलिस.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.