Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंटरमिटेंट फास्टिंग करने का क्या है सही तरीका? कैसे कम करें वजन

56

खराब लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी के चलते ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं. अमेरिका के नेशनल हेल्थ इंस्टिट्यूट के मुताबिक, मोटापे होने के चलते हमारा शरीर डायबिटीज और दिल के रोगों का शिकार हो सकता है. अपने वजन को कम करने के लिए लोग तरह-तरह की डाइटिंग और वर्कआउट समेत तमाम चीजों को फॉलो करते हैं. इन्हीं में से इंटरमिटेंट फास्टिंग भी है. आजकल ये वेट लॉस करने वालों के बीच ये काफी ट्रेंड में हैं.

इंटरमिटेंट फास्टिंग को लेकर कई रिसर्च भी सामने आई हैं, जिसमें सामने आया है कि ये वजन कम करने के लिए प्रभावी है. लेकिन आखिर इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या है और वेट कम करने के लिए ये कैसे प्रभावी है. आइए जानने की कोशिश करते हैं..

क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग

दरअसल, इंटरमिटेंट फास्टिंग में आप कुछ घंटों के लिए फास्टिंग करते हैं और फिर भोजन करते हैं. इस साइकिल को दाहराया जाता है. आपको बता दें कि यहां फास्टिंग का मतलब भूख से है.फास्टिंग से भूख का हार्मोन घटता और शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है. इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करने से धीरे-धीरे वजन कंट्रोल होने लगता है .

कई तरह की इंटरमिटेंट फास्टिंग

16/8 फास्टिंग- इंटरमिटेंट फास्टिंग का ये तरीका बेहद लोकप्रिय है. इसका मतलब है कि 16 घंटों का फास्ट और 8 घंटे आप भोजन कर सकते हैं. ध्यान रहे कि 16 घंटे की फास्टिंग के दौरान ठोस आहार न लें. डाइट में नींबू पानी जैसी लिक्विड चीजों को शामिल करें. इससे शरीर में किटोसिस बढ़ता है, जिससे वेट कम होता है.

5/2 फास्टिंग- इसका सीधा मतलब यही है कि हफ्ते के 5 दिनों में सामान्य खाना खा सकते हैं और बाकी के दो दिनों में लो कैलोरी भोजन खाना होगा. इस दौरान आप हरी सब्जियां या साबुत अनाज को डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है.

ये लोग न करें फॉलो

किसी भी चीज की अती सेहत को खतरे में डाल सकती है. इंटरमिटेंट फास्टिंग पर भी यही नियम लागू होता है.टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों को इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं करनी चाहिए. शुगर के मरीज के लिए ये फास्टिंग नुकसान पहुंचा सकती है क्योंकि डॉक्टर इन लोगों लंबे समय तक खाली पेट नहीं रहने की सलाह देते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.