Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हिमाचल: अप्रैल के महीने में दिसंबर जैसी सर्दी, आखिर कब रुकेगी बर्फबारी?

34

एक ओर जहां देश के उत्तरी राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है. वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में फिलहाल कढाके की ठंड पड़ रही है. यहां लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है. आलम यह है कि लोगों को अप्रैल के महीने में ठंड के कपड़े पहनने पड़ रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. साथ ही बताया कि लोगों को इस सर्दी से जल्द ही राहत मिल सकती है.

हिमाचल प्रदेश के कई राज्यों में लोग बारिश और बर्फबारी का कहर झेल रहे हैं. इस वजह से यहां लैंड स्लाइड की भी दिक्कतें लोगों की परेशानियां बढ़ा रही हैं. लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चम्बा, कूल्लू, हंसा, कोकसर और केलंग में बर्फबारी हो रही है. इसके अलावा राज्य के मध्यवर्ती और मैदानी इलाकों में बादल गरजने के साथ बारिश हो रही है.

अगले 24 घंटों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल में अगले 24 घंटों के लिए बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हो रही बारिश-बर्फबारी की वजह से लोग दिसंबर जैसी ठंड महसूस कर रहे हैं. यहां राजधानी समेत पर्वतीय इलाकों में ठंड से बचने के लिए लोगों का सर्दियों के कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है. वहीं, समर सीजन में शिमला घूमने आ रहे लोगों को विंटर सीजन का अहसास हो रहा है.

कब होगा मौसम साफ?

मौसम विभाग की माने तो 1 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन दिनों 50 किमी पतक प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भविष्यवाणी की गई है. विभाग की माने तो दो और तीन मई को मौसम साफ रह सकता है. वहीं, विभाग की ओर से चार और पांच मई को फिर से बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यहां गिरा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार 13 शहरों का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है. इस दौरान लाहौल-स्पीति जिले का कुकुमसेरी सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री, डल्हौजी में 4.5 डिग्री, मनाली में 5.2 डिग्री, क्लपा में 5.4 डिग्री, नारकंडा में 8.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. वहीं, हो रही बर्फबारी से तीन नेशनल हाईवे समेत 66 सड़कों पर यातायात बंद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.