Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Eco-Friendly Puja Jharkhand: मूर्तिकार से लेकर विसर्जन तक प्रदूषण बोर्ड ने जारी किए नियम, सिंगल यूज ... Jamshedpur News: सोनारी बिंदल मॉल गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के रायपुर से चार संदिग्ध ... Sonari Firing Case: जमशेदपुर में बढ़ रहे अपराध के बीच पुलिस ने जारी किए बदमाशों के फोटो, सूचना देने ... Bilaspur High Court Ruling: ट्रायल कोर्ट के जज द्वारा गवाह से सवाल पूछने पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी... MP Financial Burden: सितंबर माह में तीसरी बार लोन ले रही मोहन सरकार, कांग्रेस ने वित्तीय प्रबंधन और ... Bhopal News: किताबी रट्टा छोड़िए, खेल-खेत और एआई के जरिए गणित को आसान बना रही हैं शिक्षक डॉ. संगीता ... Fake Narcotics Officer Arrested: माणक चौक पुलिस की कार्रवाई, सपना ठाकुर ने सीसीटीवी से निगरानी कर ऐं... Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ...

इंदौर में दो पहिया सवार दंपति को कार ने मारी जोरदार टक्कर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना..

55

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हिट एंड रन का सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है। यहां पाटनीपुरा से मालवा मिल की तरफ जाते समय दोपहिया सवार दंपति को स्कॉर्पियो चालक टक्कर मारकर कुचलकर भाग गया।  जगजीवन राम नगर के रहने वाले किशोरीलाल अपनी पत्नी के साथ मालवा मिल चौराहे तक जा रहे थे। इस दौरान उनके दोपहिया वाहन को पीछे से तेज गति से आती स्कॉर्पियो कार ने ज़ोरदार टक्कर मार दी जिससे पति पत्नी दोनों सड़क पर गिर गए।

एक्सीडेंट की यह घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है, जिसमे नजर आ रहा है कि टक्कर मारकर कार चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे रोकने के लिए किशोरीलाल कार के सामने खड़ा हो गया, जिसे देखकर भी कार चालक नहीं रुका और गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिस पर किशोरीलाल कार के बोनट पर लटक गया, लेकिन कार चालक नहीं रुका और किशोरीलाल को बोनट पर टांग कर ले गया। कुछ दूरी पर किशोरीलाल का हाथ छूट गया और कार चालक उसे कुचलता हुआ निकल गया। उसने घायल को अस्पताल ले जाने की ज़हमत भी नहीं उठाई।

यह कार नेहरू नगर के रहने वाले महेश पिता सोजी दाँगी के नाम रजिस्टर्ड है। मौक़े पर मौजूद हितेश प्रधान ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया है। कार नंबर के आधार पर एमआईजी पुलिस ने ड्राइवर के ख़िलाफ़ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस कई बार फ़ोन लगाकर आरोपी को थाने बुला चुकी है, लेकिन वह अब तक थाने नहीं पहुँचा है। लापरवाह पुलिस उसे पकड़ने के लिए थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित उसके निवास तक नहीं जा रही। इससे स्पष्ट है कि इतने गंभीर मामले जिस में किसी व्यक्ति की जान जा सकती थी में भी पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.