Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बांधवगढ़ के खिचकिड़ी में मिला तेंदुए का शव, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

32

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गुरुवार को एक तेंदुए की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ के मानपुर बफर परिक्षेत्र के खिचकिडी बीट के आरएफ 263 में तेंदुए का शव पाया गया है।

यहां तेंदुए का शव पड़ा होने की जानकारी बुधवार की शाम को ही पार्क प्रबंधन को मिल गई थी लेकिन गुरुवार की सुबह पार्क की टीम मौके पर पहुंची। शव को देखने से साफ समझ में आ रहा था कि कई दिन पुराना था। शव सड़ने लगा था और उसमें कीड़े लग चुके थे। तेज गर्मी के कारण शव दुर्गंध भी मारने लगा था।

आपसी संघर्ष का परिणाम

तेंदुए के शव के परीक्षण के बाद पार्क प्रबंधन ने यह अनुमान लगाया है कि मौत की वजह आपसी संघर्ष ही है। तेंदुए के शव पर चोट के जो निशान पाए गए हैं वह लंबे नाखूनों और दांतो के हैं जिससे साफ हो रहा है कि तेंदुए की मौत किसी दूसरे तेंदुए अथवा बाघ से संघर्ष में हुई है। आसपास के निरीक्षण में भी संघर्ष के निशान पाए गए हैं। घटना स्थल की जांच के बाद पार्क प्रबंधन ने तेंदुए के शव का परीक्षण कराया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शेष जांच के लिए शव के आवश्यक अवयव रख लिए गए हैं।

शिकार की भी आशंका

हालांकि आसपास यह चर्चा भी है कि पास में ही गांव हैं और हो सकता है कि तेंदुआ गांव में घुस गया हो जिसकी वजह से गांव के लोगों ने उसे पीटा हो और इससे उसकी मौत हो गई हो। जंगल से लगे गांवों में अक्सर वन्य प्राणी घुस जाते हैं जिसके बाद ऐसी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

यह आशंका इसलिए भी है क्योंकि शव को सड़ने के बाद बरामद किया गया है। ज्यादातर मामलों में बांधवगढ़ के अंदर यही हो रहा है। किसी भी वन्य प्राणी की मौत के हफ्तों बाद उसके शव की बरामदगी होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.