Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Rain & Storm Alert: रांची में भारी बारिश-आंधी का कहर; डोरंडा में स्कूल बस पर गिरा बड़ा पेड़, ... Giridih Murder News: गिरिडीह में ASI के बेटे की पीट-पीटकर हत्या; SIT गठित, आजसू नेता समेत 6 से अधिक ... Ranchi Violence 2022 Verdict: रांची उपद्रव केस में बड़ी अदालत का फैसला; 5 उपद्रवी दोषी करार, 2-2 साल... Jharkhand Medical News: झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी UG-PG सीटें; RINPAS में शुरू होंगी साइक... Yamuna Expressway Bus Fire Update: महोबा के भाजपा नेता की पत्नी और बेटा भी स्लीपर बस अग्निकांड के बा... Etawah News: सीएमओ ऑफिस के बाद जिला पूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, एंटी करप्शन टीम ने क... Delhi Crime News Kalka Ji: जन्मदिन पर कालकाजी मंदिर गई लड़की से हैवानियत, आरोपियों ने आज़माया खौफनाक ... AI Face Swap Controversy Delhi: जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान महिला की फोटो से छेड़छाड़, पुलिस ने शुरू... UP ITS 2026 Opening News: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत का भव्य प्रदर्शन, जानिए कैसे पहुंचे इंडिया ए... IMD Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश क...

थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश

39

जबलपुर। शुक्ला नगर गढ़ा इंदिरा गांधी वार्ड निवासी दवा विक्रेता से एक साइबर ठग ने 10000 रुपए की ठगी का प्रयास किया। घटना सोमवार रात की है। दवा विक्रेता ने बताया कि सोमवार रात उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को जबलपुर में सिविल लाइन थाने का प्रभारी बताया। उसने दवा विक्रेता से कहा कि क्षेत्र के एसडीएम साहब के लिए कुछ दवाइयां खरीदनी हैं। इसके बाद उसने विक्रेता व्हाट्सएप पर दवा के नाम लिखकर भेज दिया।

कथित थाना प्रभारी ने पुनः फोन कर कहा कि ऑनलाइन भुगतान कर रहा है

कथित थाना प्रभारी ने कहा कि वह दवाइयां निकाल कर रख ले कुछ देर बाद एक आरक्षक दुकान से दवाएं प्राप्त कर लेगा। दवा विक्रेता ने दवाई निकालना जिसकी कीमत लगभग 2700 रुपए हुई। कथित थाना प्रभारी ने पुनः फोन कर कहा कि वह दवा की कीमत का ऑनलाइन भुगतान कर रहा है। कुछ देर बाद उसने दवा विक्रेता के व्हाट्सएप पर एक स्क्रीनशॉट भेजा। जिसमें 12700 के भुगतान की जानकारी थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी बने साइबर ठग ने कहा कि एसडीएम साहब ने गलती से₹10000 का अतिरिक्त भेज दिए हैं। इसलिए दवा विक्रेता₹10000 वापस कर दे जिसके लिए वह क्यूआर कोड भेज रहा है।

ऑनलाइन भेजी गई रकम की सूचना नहीं पहुंची है

दवा विक्रेता ने बताया कि अभी तक उसके पास ऑनलाइन भेजी गई रकम की सूचना नहीं पहुंची है। जिसका मैसेज आते ही वह₹10000 लौटा देगा। परंतु कच्छ थाना प्रभारी दवा विक्रेता पर दबाव बनाता रहा की एसडीएम साहब का पैसा है, इसलिए वह बिना देर किए ₹10000 लौटा दे वरना रिजर्व बैंक में शिकायत कर उसका बैंक खाता बंद करवा दिया जाएगा। दवा विक्रेता ने जवाब दिया कि उसके बैंक अकाउंट में इतने पैसे नहीं है कि ₹10000 लौट सके परंतु भेजे गए 12700 का मैसेज मिलते ही वह ₹10000 वापस कर देगा।

एसडीएम साहब को अस्पताल के खाते में₹10000 ट्रांसफर करना

कथित थाना प्रभारी ने कहा कि एक घायल व्यक्ति अस्पताल में पड़ा है इसके इलाज के लिए एसडीएम साहब को अस्पताल के खाते में₹10000 ट्रांसफर करना है इसलिए पैसों की जरूरत है। ₹10000 संभव नहीं हो पा रहे हैं तो अभी ₹5000 ही एसडीएम साहब द्वारा दिए गए क्यूआर कोड पर ट्रांसफर कर दें। दवा विक्रेता को यह समझ में आ गया कि फोन करने वाला साइबर ठग है इसलिए उसने 12700 का मैसेज मिलने तक ₹5000 भेजने से भी स्पष्ट मना कर दिया। थाना प्रभारी बने ठग ने पुलिस के जवानों को मेडिकल स्टोर भेज कर दवा विक्रेता को देख लेने की धमकी दी।

आती रही पुलिस सायरन की आवाज

दवा विक्रेता कोई यकीन हो जाएगी जिससे उसकी बात हो रही है वह सिविल लाइन थाना प्रभारी ही है इसलिए बातचीत के दौरान साइबर ठगने पुलिस सायरन की आवाज का भी इस्तेमाल किया। साइबर तक जब भी दवा विक्रेता को फोन लगाता पुलिस सायरन बजाने की भी आवाज आती रहती।

एनएफटी किया है

साइबर ठग जब यह समझ गया की दवा विक्रेता 5000 से 10000 भेजने के लिए तैयार नहीं है तो उसने बड़ी नम्रता से बात की। दवा विक्रेता को बताया कि एसडीएम साहब ने 12700 एनएफटी किया है। जिसका मैसेज मोबाइल पर आने में आधे घंटे लग जाएंगे। वहीं अस्पताल में पैसे न पहुंचने पर घायल का उपचार शुरू नहीं हो पाएगा, इसलिए दवा विक्रेता मानवीयता के आधार पर ₹10000 भेज दे। हालांकि दवा विक्रेता अपनी बात पर अड़ा रहा जिससे वह साइबर ठगी का शिकार होने से बच गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.