Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

छतरपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता समेत दो बच्चों की हुई मौत…

33

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में बाइक में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। महिला घायल है जिस का अस्पताल में उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह जिले के नारायणपुर गांव में रहने वाले दशरथ अहिरवार सागर में स्थित बगाज माता के दर्शन करने के लिए गए थे और वहां से वह वापस आ रहे थे। इस दौरान छतरपुर की तरफ से सागर जा रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका 7 साल का बेटा आयुष और 5 साल की बच्ची अंशिका की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। दशरथ की पत्नी दिव्या का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना शनिवार की है। बड़ामलहरा थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तत्काल ट्रक को जब्त कर लिया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.