Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: गुमला में दरिंदगी! 5 युवकों पर बच्ची से गैंगरेप का आरोप, घर के पास फेंका JSSC TGT 2016 News: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी खबर, 4 अक्टूबर से रोज होगी सुनवाई Jharkhand Politics: चुनाव आयोग के खिलाफ राजद और माले का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला Mahanadi Water Level: महासमुंद में नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने मोर्च संभालते हुए जारी की एडवाइजरी Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प... Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्... Bemetara Transformer Blast: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 3 किसानों की जान, गांव में पसरा मातम Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक...

दिल्ली में दिखा अयोध्या जैसा माहौल! 25 हजार लोगों ने एक साथ किया हनुमान चालीसा का पाठ

48

चुनावी मौसम में बीजेपी के मंदिर प्रकोष्ठ ने आज दिल्ली में 25 हजार लोगों के साथ हिन्दू नव वर्ष का कार्यक्रम मनाया. इंदिरा गांधी स्टेडियम में बने मंच पर राजनेता और संत महामंडलेवश्वर एक साथ दिखे. लोगों ने यहां पर सामूहिक हनुमान चालीसा दिखाते हुए स्टेडियम के भीतर भगवा झंडा लहराया. यहां 25 हजार लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया.

बीजेपी का मंदिर प्रकोष्ठ दिल्ली नगर चुनाव से एक साल पहले शुरू किया गया था. हिन्दू नव वर्ष पर बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की शुरुआत तब से शुरू हुई लेकिन इस बार के आयोजन में मंच पर देश भर के महामंडेलेश्वरों को भी बुलाया गया और पार्टी के नेताओं के साथ सभी ने मंच साझा किया. इस मंच से साफ संदेश दिया गया कि सनातन को जिताने के लिये बीजेपी को जिताना है.

धामी और पीयूष गोयल भी रहें मौजूद

भजन गायक हंस राज रघुवंशी के गानों पर भी लोग झूमते नजर आएं. इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी भी भजनों के धुन पर मंच से झूमते दिखे और साथ ही सैंकड़ों मंदिरों के पुजारी भी इस मंच पर मौजूद थें. कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत दिल्ली बीजेपी के सातों लोकसभा सीट के प्रत्याशी भी पहुंचे थे. पुष्कर धामी ने कार्यक्रम को सनातन संस्कृति को संरक्षित करना करार दिया. वहीं पीयूष गोयल ने इसे अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला हिन्दू नव वर्ष का ग्रैंड सेलिब्रेशन बताया.

अयोध्या जैसा माहौल

कार्यक्रम में पहुँचे हुए लोगों ने बताया कि दिल्ली में अयोध्या जैसा माहौल बन गया है. बीजेपी समर्थकों ने दावा किया कि अब सात में से सातों सीटें बीजेपी का जीतना पक्का हो गया है. हालांकि जानना दिलचस्प होगा कि ये प्रयोग कितना सफल होता है. 4 जून को नतीजे आने पर हार जीत का फैसला हो जाएगा. लेकिन फिलहाल एक बड़ी भीड़ दिल्ली के स्टेडियम में भगवा झंडे लहराते हुए एकजुट जरूर दिखाई दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.