Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

400 सांसदों वाली पार्टी आज 300 सीट पर नहीं लड़ पा रही… जालौर में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

19

पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जालौर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार देश को नहीं चाहिए. देश को 2014 के पहले जो हालात थे, वो हालात दोबारा नहीं चाहिए. कांग्रेस की कमजोर सरकार आते-जाते लोग भी धमकाते थे. हर कोई देश को लूटने में जुटा था. प्रधानमंत्री को तो कोई पूछता ही नहीं था, सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी. कैबिनेट से पास हुए अध्यादेश को उनकी पार्टी के ही एक नेता मीडिया की मीटिंग बुला कर फाड़ कर फेंक देते हैं.

उन्होंने कहा कि अस्थिरता की प्रतीक कांग्रेस पार्टी और उनका कुनबा, देश को चला सकता है क्या? पार्टी की हालत के लिए गुनहगार वो खुद है. कांग्रेस ने देश पर 60 वर्षों तक राज किया.

अपने काम की सजा भोग रही है कांग्रेस

पीएम मोदी ने कहा कि इसी कांग्रेस ने हमारी माताओं बहनों को शौचालय, गैस, बिजली, पानी, बैंक अकाउंट जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाया है. कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद का दीमक फैलाकर पूरे देश को खोखला कर दिया है. इन्हीं पापों की सजा देश उनको दे रहा है.

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के कभी 400 सांसद जीते थे, आज वो 300 सीट पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है. आज कांग्रेस की हालत ये है ​कि उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं. पहले चरण में राजस्थान ने कांग्रेस को सजा दी है. यह राज्य जनता है कि कांग्रेस ने कभी मजबूत भारत नहीं बनाया है.

पहले चरण में राजस्थान ने कांग्रेस को दी सजा

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा और जालौर सिरोही की रिश्ता बहुत खास है. आपने हर बार भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है. पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर की सजा दी है. राजस्थान की जनता राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत है और कांग्रेस कभी भी देश को मजबूत सरकार नहीं दे सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.